WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच WWE चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान पिछले हफ्ते हो गया था। मैकइंटायर ने नंबर वन कंटेंडर मैच में कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) को हराया था। इस हफ्ते लैश्ले और मैकइंटायर के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ और काफी बवाल देखने को मिला। अब इस मैच में कुछ नई शर्तें भी जुड़ चुकी है और इस वजह से ये मैच अब काफी जबरदस्त होगा। ये भी पढ़ें:WWE चैंपियन को मिली धमकी, द ग्रेट खली ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो, रोमन रेंस के खतरनाक मैच का हुआ ऐलान?WWE Hell in a Cell में होगा जबरदस्त मैचWWE Raw में मैकइंटायर और लैश्ले के सैगमेंट का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। सबसे पहले मैकइंटायर ने एंट्री की और WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल भी नजर आईं। सोन्या डेविल ने इसके बाद लैश्ले को बुलाया लेकिन वो रिंग में नहीं आए। मैकइंटायर ने इसके बाद प्रोमो दिया और लैश्ले का जमकर मजाक बनाया। इसके बाद लैश्ले और MVP ने एंट्री की। ये भी पढ़ें:भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने सोशल मीडिया पर हासिल किया नया मुकाम, गलत कमेंट करने वालों को दी नसीहत"I want @fightbobby vs. @DMcIntyreWWE for the #WWEChampionship inside Hell in a Cell!"#HIAC#WWERaw pic.twitter.com/scRsXOJR9L— WWE (@WWE) June 8, 2021MVP ने आते ही इस मैच के लिए नई शर्त जोड़ दी। उन्होंने कहा कि अगर ड्रू मैकइंटायर हारते हैं तो वो कभी भी लैश्ले के चैंपियन रहते हुए उन्हें चैलेंज नहीं करेंगे। मैकइंटायर ने जल्दी ही इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। मैकइंटायर ने भी बड़ी बात कहते हुए कहा कि वो Hell in a Cell मैच चाहते हैं। लैश्ले ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। इस तरह अब Hell in a Cell में होने वाले मैच में दो नई शर्त जुड़ गई। ये भी पढ़ें:WWE Hell in a Cell 2021 के लिए रोमन रेंस के संभावित प्रतिद्वंदी का हुआ ऐलान, 46 साल के दिग्गज से होगा मुकाबला?"Once you lose to me at #HIAC, you WON'T get another championship match against the All Mighty EVER again!"#WWERaw pic.twitter.com/jp1ES6Uh1w— WWE (@WWE) June 8, 2021ड्रू मैकइंटायर के लिए WWE ने ये अंतिम टाइटल मैच प्लान किया है। शर्त के अनुसार अगर मैकइंटायर हारेंगे तो फिर वो लैश्ले को कभी चुनौती नहीं दे पाएंगे। ड्रू को इससे पहले कई बार मौके मिल चुके हैं लेकिन वो अपनी चैंपियनशिप वापस लाने में कामयाब नहीं रहे। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!