The Shield: ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE में पहला रन उनका कुछ खास नहीं रहा था। दूसरे रन में उन्हें बहुत सफलता मिली और वो WWE चैंपियन भी रहे। मैकइंटायर पहले 3MB फैक्शन में थे। इस फैक्शन को लेकर मैकइंटायर ने अब बड़ी बात कही है। मैकइंटायर ने कहा कि एक दिन जरूर WWE फैंस द शील्ड (The Shield) और 3MB के बीच मुकाबला देखना चाहेंगे।WWE के पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आईसाल 2012 से 2014 तक WWE में द शील्ड का बहुत नाम रहा। इसमें डीन एंब्रोज, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस थे। इसके बाद ये तीनों WWE के बड़े सुपरस्टार बने। तीनों का सिंगल्स रन भी शानदार रहा। उसी समय 3MB फैक्शन भी था। इसमें जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और हीथ स्लेटर थे। इस फैक्शन को बहुत मुकाबलों में हार मिली और कॉमेडी गिमिक तीनों का रहा था।NBC Sports Boston’s Steve Fall को हाल ही में मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। मैकइंटायर ने कहा,3MB के ऊपर जिस तरह उस समय लोग हंसते थे वो बहुत खराब था। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों होता था। शायद फैंस जो देखना चाहते थे वो हम नहीं कर पाए। या फिर उम्र के हिसाब से लोग हंसते थे। खैर अब 3MB को लोग याद करते हैं। मुझे लगता है कि हम पहले द शील्ड थे। मुझे ऐसा लगता है कि आने वाले समय में फैंस 3MB और शील्ड का मैच देखना जरूर चाहेंगे। 3MB का यूनियन भी कुछ समय बाद हो सकता है।सितंबर 2012 में 3MB फैक्शन WWE टीवी पर पहली बार नजर आया था। साल 2014 में ये फैक्शन अलग हुआ था। मैकइंटायर और महल को WWE ने रिलीज कर दिया था। द शील्ड उस समय मेन इवेंट स्टोरीलाइन्स में शामिल थी। वहीं 3MB को कोई बड़े मैच नहीं मिले। ज्यादातर बैकस्टेज सैगमेंट्स में ही 3MB रहा था। इस वजह से ही इन दोनों ग्रुप्स का कभी आमना-सामना नहीं हुआ।Eva Flood@EvaFlood_oxThe Shield & 3MB http://t.co/X8isH9ujuR1The Shield & 3MB http://t.co/X8isH9ujuRWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।