Top Star Called Roman Reigns-CM Punk Villain: टॉप WWE सुपरस्टार ने इस हफ्ते Raw में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंक (CM Punk) को विलन बताते हुए उनपर जमकर तंज कसा। इसके अलावा उन्होंने लॉकर रूम को भी धमकी दे दी। यह सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर हैं। उन्होंने इस हफ्ते Raw में बताया कि वो पंक के खिलाफ Hell in a cell मैच के बाद स्कॉटलैंड चले गए थे। ड्रू ने खुलासा किया कि उनके परिवार के एक सदस्य का निधन हो गया था। मैकइंटायर ने यह भी बताया कि ब्रेक के दौरान केवल एक इंसान ने उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने फैंस पर उन्हें भूल जाने का भी आरोप लगाया।इसके बाद स्कॉटिश वॉरियर ने रोमन रेंस और सीएम पंक पर तंज कसते हुए उन्हें WWE में असली विलन बताया। यही नहीं, उन्होंने सैमी ज़ेन और जे उसो के रोमन के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर उनकी आलोचना भी की। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर ने उनके साथ गलत करने वाले लॉकर रूम में मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए सावधान रहने को कहा। इसके बाद सैमी ज़ेन ने सैगमेंट में दखल देते हुए कहा कि उन्हें स्कॉटलैंड में हुई दुखद घटना के बारे में पता नहीं था।सैमी ने यह भी कहा कि उन्होंने भी ड्रू मैकइंटायर की तरह कई बलिदान दिए हैं। ज़ेन ने सालों पुरानी घटना का भी जिक्र किया जब ड्रू को विंस मैकमैहन द्वारा 'The Chosen One' बताया गया था। जब मैकइंटायर ने पूर्व आईसी चैंपियन को जाने को कहा तो उन्होंने उनपर अटैक कर दिया। ब्रॉल शुरू होने के बाद जे उसो भी वहां आ गए और उन्होंने सैमी ज़ेन के साथ मिलकर स्कॉटिश वॉरियर पर अटैक करके उन्हें रिंग से बाहर कर दिया था। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और सैमी ज़ेन के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबलाड्रू मैकइंटायर का WWE Raw के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन के साथ मैच देखने को मिला। ड्रू को मुकाबले में सैमी से टक्कर जरूर मिली लेकिन हील स्टार ने अंत में ब्लडलाइन मेंबर को क्लेमोर किक देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया। मुकाबले के बाद जे उसो और जल्द ही नए ब्लडलाइन भी वहां आ गए। इसके बाद स्कॉटिश वॉरियर ने पीछे हटना ही बेहतर समझा। वहीं, नए ब्लडलाइन ने मेन इवेंट जे और सैमी ज़ेन पर जबरदस्त हमला करके उन्हें धराशाई कर दिया। View this post on Instagram Instagram Post