WWE SmackDown में बड़े चैंपियनशिप मैच से पहले Drew McIntyre ने अपनी नई टैग टीम का बताया नाम, दुश्मनों की हालत होगी खराब

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के लिए पिछले कुछ साल बहुत ही शानदार रहे। इस समय शेमस (Sheamus) के साथ मिलकर भी वो अच्छा काम कर रहे हैं। मैकइंटायर को उम्मीद है कि मर्चेंडाइज सेल्स के लिहाज से उनके लिए साल 2023 शानदार रहेगा।

Ad

कुछ समय पहले मैकइंटायर और शेमस एक-दूसरे के दुश्मन थे। लगातार काम करते हुए अब दोनों फिर से दोस्त बन गए। दोनों ने अभी तक रोमन रेंस और द ब्लडलाइन को अच्छी चुनौती दी। इस हफ्ते WWE Raw के बाद शेमस ने अपनी और मैकइंटायर की संभावित टैग टीम नाम के बारे में पूछा। इसका जवाब मैकइंटायर ने बाद में दिया।

WWE सुपरस्टार Drew McIntyre ने दिया खास बयान

मैकइंटायर ने शेमस की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने टैग टीम का नाम "BangerBros" बताया। ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते द उसोज़ के साथ इन दोनों का अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। "BangerBros" नाम से अब दोनों इस मैच में उतर सकते हैं। इसके संकेत मैकइंटायर ने दे दिए। मैकइंटायर ने ये भी बताया कि WWE शॉप पर इस नाम से जल्द ही शर्ट भी उपलब्ध होंगी।

Ad

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ का मुकाबला शेमस के साथ हुआ था। शेमस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद ब्लडलाइन ने शेमस के ऊपर अटैक कर दिया था। मैकइंटायर ने वापसी करते हुए उन्हें बचाया। बहुत दिन बाद WWE रिंग में मैकइंटायर फैंस को दिखे।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत मजा आएगा। मैकइंटायर और शेमस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनने का मौका होगा। द उसोज़ का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। 500 दिन से ज्यादा उन्हें टैग टीम चैंपियंस के रूप में हो गए। कंपनी ने उनके लिए आगे भी जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा। रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से इन्हें बहुत फायदा हो रहा हैं। द ब्लडलाइन फैक्शन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में द उसोज़ के अलावा सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हैं। इन सभी सुपरस्टार्स ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications