WWE रिंग में Drew McIntyre की वापसी की तारीख आई सामने, फेमस Superstar ने किया खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर अहम जानकारी

Drew McIntyre: WWE WrestleMania 39 के बाद से ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) नज़र नहीं आए। अब उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 30 अप्रैल को होने वाले WWE Sunday Stunner इवेंट में उनकी वापसी अब होगी।

Ad

पिछले कुछ समय से अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चर्चा में मैकइंटायर चल रहे थे। कहा गया था कि कंपनी द्वारा दी गई नई डील उन्हें पसंद नहीं आई। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि ड्रू इस समय नाराज चल रहे हैं। फैंस उनके फ्यूचर को लेकर चिंता में आ गए थे। यहां तक कि मैकइंटायर ने अपने ट्विटर हैंडल में भी बदलाव किया था।

KTAL NBC 6 पर इस बार एलए नाइट नज़र आए, उन्होंने WWE Sunday Stunner इवेंट को प्रमोट किया। नाइट ने यहां पर बताया कि वो ड्रू मैकइंटायर के साथ इस इवेंट में मुकाबला लड़ेंगे।

Ad

मैकइंटायर को लेकर इससे ज्यादा अपडेट अभी कुछ नहीं है। WWE की तरफ से भी कोई बयान नहीं दिया गया है। नाइट ने जरूर ये बात कही है और इस पर चर्चा जरूर होगी।

WWE WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर ने लड़ा था शानदार मैच

WrestleMania 39 में अंतिम बार एक्शन में मैकइंटायर नज़र आए थे। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए गुंथर, मैकइंटायर और शेमस के बीच तगड़ा ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। इस मैच में गुंथर ने जीत हासिल की थी। ड्रू और शेमस ने अपने प्रदर्शन से फैंस को दिल जीत लिया था।

मैकइंटायर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे। साल 2020 उनके लिए सबसे खास रहा था। इस साल उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद मेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर पहली बार अपने करियर में WWE चैंपियनशिप जीती थी। ड्रू का ये टाइटल रन भी अच्छा रहा था। खैर अब ये भी देखना होगा कि WWE टीवी पर उनकी वापसी कब होगी। बहुत जल्द ड्राफ्ट का आयोजन भी होगा। देखना होगा कि ड्रू के ऊपर क्या फैसला लिया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications