Drew Mcintyre: WWE का भारत में जल्द ही एक लाइव इवेंट देखने को मिलने वाला है। इसमें कई सारे बड़े सुपरस्टार्स नज़र आने वाले हैं। ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने हाल ही में भारत में लाइव इवेंट का ऐलान होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस चीज़ पर खुशी जताई।थोड़े समय पहले ही WWE ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि 8 सितंबर को हैदराबाद में Superstar Spectacle देखने को मिलेगा। कई सारे रेसलर्स ने भारत में WWE की वापसी पर प्रतिक्रिया दी। ड्रू मैकइंटायर ने भी कुछ ऐसा ही किया। ड्रू ने एक ट्वीट किया, जहां उन्होंने वीडियो पोस्ट की।इस वीडियो में ड्रू मैकइंटायर इंटरव्यू देते हुए भारत में शो होने की इच्छा जता रहे थे। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन द्वारा भारतीय फैंस का दिल जीता। उन्होंने बताया कि भारत को आखिर एक शो मिल गया। साथ ही मैकइंटायर ने कहा कि उन्होंने भारतीय फैंस का सपना पूरा कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,"भारत को आखिर वो मिला, जो वहां के फैंस डिजर्व करते थे। मैंने अपना वादा पूरा किया। हैदराबाद, मैं आपसे जल्द ही मिलने वाला हूँ।"आप नीचे ड्रू मैकइंटायर का यह ट्वीट देख सकते हैं:Drew@DMcIntyreWWEIndia finally gets what it deserves and I fulfil another promise 🫡 Hyderabad, I’ll see you soon! pic.twitter.com/0xcwNMbier twitter.com/wwe/status/168…1859203India finally gets what it deserves and I fulfil another promise 🫡 Hyderabad, I’ll see you soon! 🇮🇳 pic.twitter.com/0xcwNMbier twitter.com/wwe/status/168…Drew Mcintyre के ट्वीट पर भारतीय WWE फैंस की आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएंड्रू मैकइंटायर के इस ट्वीट पर कई सारे भारतीय फैंस ने अपनी राय रखी। उन्होंने ड्रू को धन्यवाद कहा और बताया कि वो भारत में स्कॉटिश वॉरियर को देखने का इंतजार नहीं कर सकते। आप नीचे कुछ ट्वीट देख सकते हैं:RoshanDaniel@RoshanDani21@DMcIntyreWWE Thank you waiting to see you wrestle here in India @DMcIntyreWWE Thank you ❤️ waiting to see you wrestle here in India 🔥(धन्यवाद! मैं आपको भारत में लड़ते हुए देखने का इंतजार करने वाला हूँ।)Manav Badhan@BadhanManav619@DMcIntyreWWE I’m waiting for you my dear mentor!See you at Superstar Spectacle.Have a fun.@DMcIntyreWWE I’m waiting for you my dear mentor!See you at Superstar Spectacle.Have a fun.(मेरे मेंटर, मैं आपका इंतजार कर रहा हूँ। मैं आपसे Superstar Spectacle में मिलने वाला हूँ। आनंद लीजिएगा।)🇮🇳 Jagdish Chandra Menariya शिक्षक@j_menariya@DMcIntyreWWE Welcome in India,my dear @DMcIntyreWWE@DMcIntyreWWE Welcome in India,my dear @DMcIntyreWWE(मेरे प्रिय ड्रू मैकइंटायर, आपका भारत में स्वागत है।)फिलहाल ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी गुंथर के साथ चल रही है। Money in the Bank 2023 में मैकइंटायर ने वापसी करके गुंथर पर हमला किया था। SummerSlam 2023 में अब दोनों ही रेसलर्स ने बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। फैंस इस मैच के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। मैकइंटायर के पास चैंपियन बनने का मौका रहेगा।