Seth Rollins: WWE ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के लिए बड़ी योजना तैयार की है। नई रिपोर्ट में अब बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रिपल एच (Triple H) एंड कंपनी सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच फ्यूचर की योजना बना रही है, जिसमें ड्रू तगड़ा हील टर्न लेंगे।WrestleMania 39 के बाद से ड्रू मैकइंटायर एक्शन में नज़र नहीं आए। इस शो में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। फिलहाल वो अपने नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं। कहा ये भी गया है कि उनकी अनुपस्थिति का कारण हेल्थ भी है। हालांकि उनके अचानक गायब होने से फैंस भी नाराज चल रहे हैं।मैकइंटायर को अब Raw में ड्राफ्ट कर दिया गया है। सैथ रॉलिंस के ऊपर इस हफ्ते Raw के एपिसोड में फैसला लिया जाएगा। देखना होगा कि वो किस ब्रांड में ड्राफ्ट किए जाएंगे। उम्मीद के मुताबिक वो रेड ब्रांड में ही बने रहेंगे। हाल ही में ट्रिपल एच ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रॉलिंस WWE के नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। Xero News की तरफ से अब बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा गया है कि क्रिएटिव टीम मैकइंटायर के हील टर्न का प्लान बना रही है और फिर उन्हें सैथ रॉलिंस के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की राइवलरी में शामिल किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। दोनों की राइवलरी जबरदस्त रहेगी। Xero News@NewsXeroSome Saturday News BitsNew Roman Merch with the 1000 Day Branding should be out shortly after NOC.Roman vs AJ Styles is being Planned as the next Roman Feud.Seth vs a Heel Drew being planned for WHC.79969WWE Backlash 2023 में Seth Rollins का होगा बड़ा मुकाबलाBacklash 2023 का आयोजन 6 मई को होगा। फिलहाल सभी की नजरें इस इवेंट पर टिकी होंगी। सैथ रॉलिंस का मुकाबला इस प्रीमियम लाइव इवेंट में ओमोस के साथ होगा। दोनों के बीच मैच अच्छा होगा। रॉलिंस के मुकाबले ओमोस की हाइट बहुत ज्यादा है। सैथ को कड़ी चुनौती इस बार मिलेगी। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बनाए गए प्लान का खुलासा भी इसके बाद ही होगा। 27 मई को WWE Night of Champions का आयोजन सऊदी अरब में होगा। वहां कंपनी को नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन मिलेगा।Ibou, of WrestlePurists@BackupHangmanSeth Rollins opening his world title campaign by toppling Omos and looking like a world beater is the move. He’s locked in right now, and super over, I’d pick him to win this new Big Gold.58745WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।