Drew McIntyre: WWE Clash at the Castle 2022 इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के साथ अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। 3 सितंबर को इस इवेंट का आयोजन यूके में किया जाएगा। खैर इस इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ मैच के लिए मैकइंटायर तैयार हो गए है। उन्होंने बड़ा सरप्राइज भी यहां के लिए तैयार किया है।यूके में दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला होगा तो फिर मैकइंटायर को यहां पर फायदा मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस बार रोमन रेंस की बादशाहत को मैकइंटायर खत्म कर सकते हैं। 30 साल बाद यूके में WWE द्वारा किसी बड़े इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है। मैकइंटायर इस इवेंट को यादगार बनाना चाहेंगे।WWE के पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की खास प्रतिक्रिया सामने आईEl Brunch de WWE में हाल ही में मैकइंटायर ने शिरकत की। मैकइंटायर ने यहां संकेत दिए कि वो अपने पुराने थीम सॉन्ग में एंट्री इस बार कर सकते हैं। मैकइंटायर का पुराना थीम सॉन्ग 'Broken Dreams' था।ब्रोकन ड्रीम्स को मैंने पसंद किया था। एक तरह से ये मेरा सॉन्ग है। लोग इस गाने के बारे में पिछले कुछ समय से लगातार बातें कर रहे हैं। मैंने भी कई बार इसके बारे में लोगों से बात की। मैं किसी बड़े इवेंट में इसके साथ एंट्री करने की बात करता हूं। अब आप समझ सकते हैं कि आगे क्या होगा। शायद ये किसी को नहीं पता कि इस इवेंट में क्या होगा। आपको पता है कि मैकइंटायर हमेशा कुछ ना कुछ अलग करता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। View this post on Instagram Instagram Postमैकइंटायर के पास इस बार चैंपियन बनने का अच्छा मौका होगा। रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच साल 2020 में अंतिम बार मैच हुआ था। इस मुकाबले में मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था। मैकइंटायर इस बार हार का बदला जरूर लेंगे। अभी तक इस राइवलरी में रोमन रेंस के ऊपर मैकइंटायर बहुत भारी भी पड़े हैं।Drew McIntyre@DMcIntyreWWEOut of time, so say goodbye #WWECastle236932299Out of time, so say goodbye #WWECastle https://t.co/0kZGbpRDdXWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।