Drew McIntyre: WWE में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। इस हफ्ते रॉ (Raw) का एपिसोड नहीं हुआ। उसकी जगह एक खास वीडियो पैकेज चलाया गया था। जिसमें साल 2022 के कुछ खास मोमेंट्स दिखाए गए थे। सेटेलाइट के जरिए मैकइंटायर ने भी अपनी बात रखी और अपने फ्यूचर प्रतिद्वंदी के बारे में बताया। WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दिया बहुत बड़ा बयानमैकइंटायर ने कहा कि वो मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर के साथ मुकाबला लड़ना चाहते हैं। ये दोनों सुपरस्टार इस समय एक ही ब्रांड में काम कर रहे हैं। आने वाले समय में दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस राइवलरी में बहुत मजा फैंस को आएगा। दोनों बहुत ही तगड़े सुपरस्टार हैं। खैर मैकइंटायर ने कहा, मेरी नजरें अब गुंथर के ऊपर है। मैं उनके साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ना चाहता हूं। मैंने सोशल मीडिया पर उनकी और शेमस की बातचीत देखी थी। वहां क्या हुआ मुझे सब पता है। मैंने इनकी बैटल देखी। मैं पहले भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत चुका हूं। गुंथर के खिलाफ जाकर फिर से इसे हासिल करना चाहता हूं।Xylot Themes@XylotThemesDrew McIntyre vs Gunther for the Intercontinental Championship?! O_O#WWERAW3$3मैकइंटायर ने इससे पहले साल 2009 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। शायद ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी। जॉन मॉरिसन को उन्होंने हराया था। गुंथर का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। मेन रोस्टर में कदम रखने के बाद बहुत जल्द उन्होंने ये टाइटल हासिल कर लिया था। अभी तक उन्होंने शानदार अंदाज में इसे डिफेंड किया है। उम्मीद है कि आगे भी उनका ये रन अच्छा रहेगा। मैकइंटायर के लिए कंपनी में पिछले कुछ साल अच्छे रहे। दो बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन का वो हिस्सा रहे। इस साल सितंबर में रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी रही थी। WWE Clash at the Castle इवेंट में दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी कर दी थी। इस वजह से मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा।Rasslin' History 101@WrestlingIsKingWWE Intercontinental Champion Drew McIntyre,jawing with some of the fans back in 2009409WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।