WWE SmackDown में बैसाखी के सहारे आए Roman Reigns के भाई का 'निकला दम', क्लेमोर से हुए ढेर

WWE
WWE सुपरस्टार के ऊपर हुआ अटैक (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Attacks Jimmy Uso: WWE Survivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने धमाकेदार वापसी कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने सैमी ज़ेन को क्लेमोर किक मारकर धराशाई किया। उसी शो के बीच में बैकस्टेज मैकइंटायर ने जे उसो पर भी खतरनाक अटैक किया था। इसका खुलासा उन्होंने पिछले हफ्ते किया था। ड्रू अब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने SmackDown में आकर इंजर्ड रोमन रेंस के भाई जिमी उसो को भी निशाना बनाया।

Ad

ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी इस समय सैमी ज़ेन से चल रही लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। वो असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को सबक सिखाने के मूड से आए हैं। द उसोज़ और सैमी ज़ेन पर ड्रू अटैक कर चुके हैं। इसके जरिए कहीं ना कहीं उन्होंने रोमन रेंस से टकराने के संदेश भी दिए हैं। मामला अब काफी गंभीर होता जा रहा है। आगे जाकर स्कॉटिश वॉरियर्स कुछ और भी बवाल मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

SmackDown की शुरूआत इस हफ्ते जिमी उसो ने की। उनकी ब्लडलाइन WarGames मैच के दौरान पैरी की उंगली टूट गई थी। इसके बाद कहा गया था कि वो लंबे समय तक एक्शन से बाहर रहेंगे। खैर बैसाखी के सहारे आए जिमी Survivor Series में मिली जीत से काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने रोमन रेंस, सैमी ज़ेन और जे उसो की तारीफ की। जिमी ने अपने फ्यूचर पर भी अपडेट दिया। उनके सैगमेंट का अंत कुछ अच्छा नहीं रहा। अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर उन्हें क्लेमोर किक से ढेर कर दिया। ड्रू ने इसके बाद भी जिमी पर हमला जारी रखा। हालांकि, ऑफिशियल्स ने आकर मामले को संभाला।

Ad

WWE Saturday Night's Main Event में होगा बड़ा मुकाबला

Saturday Night's Main Event बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। वहां पर भी ड्रू मैकइंटायर का जलवा देखने को मिलेगा। सैमी ज़ेन से उनकी टक्कर होगी। अभी तक ज़ेन के ऊपर ड्रू पूरी तरह हावी रहे हैं। सैमी जरूर बदले के मूड में होंगे। वो आगामी शो में ड्रू को हराकर अपना बदला ले सकते हैं। हालांकि, उनके लिए ये काम इतना आसान नहीं होगा। मैकइंटायर का रूप इस बार कुछ अलग नज़र आ रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications