Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline को पछाड़ते हुए WWE के पूर्व चैंपियन ने नया इतिहास रचा, इस मामले मे बने नंबर-1

Pankaj
WWE दिग्गज Roman Reigns के फैक्शन को लगा झटका
WWE दिग्गज Roman Reigns के फैक्शन को लगा झटका

Drew McIntyre: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन को लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन का जलवा चल रहा है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सभी की नजरें इस ग्रुप पर रहती है। खैर मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में भी ये ग्रुप अव्वल है। दो हफ्ते एक ऐसी चीज़ हुई जो सभी को हैरान कर देगी। शायद ये खबर सुनकर रोमन रेंस को भी गुस्सा जा जाएगा। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में The Bloodline को पीछे कर दिया है। WWE में अब वो नंबर-1 मर्चेंडाइज सेलर बन गए है।

Ad

WWE में मैकइंटायर अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। Clash at the Castle इवेंट इस बार यूके में हुआ था। मैकइंटायर की वजह से WWE को इस इवेंट में बहुत फायदा हुआ था। हालांकि रोमन रेंस के खिलाफ मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था। मर्चेंडाइज सेल्स में मैकइंटायर आगे पहुंच गए है, इसका मतलब साफ है कि WWE ने Clash at the Castle में उन्हें शानदार तरीके से बुक किया था। कई फैंस को लगा था कि यहां उन्हें लाइव क्राउड के सामने WWE चैंपियनशिप जीतने का मोमेंट प्राप्त होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने किया कमाल का काम

Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि The Bloodline इस समय पेरेनियल नंबर वन मर्चेंडाइज सेलर है। कुछ हफ्ते पहले ही मैकइंटायर ने The Bloodline को पीछे कर दिया है। मैकइंटायर ने ये साबित कर दिया कि पूरा मोमेंटम इस समय उनके साथ है।

youtube-cover
Ad

हाल ही में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन को The Bloodline में ऑफिशियल तौर पर ज्वाइन कराया। जे उसो और सैमी के बीच चीजें सही नहीं चल रही है, जबकि सिकोआ भी सैमी के साथ नजर आ रहे हैं। आगे जाकर सैमी और जे उसो के बीच पंगा देखने को मिल सकता है। वहीं Crown Jewel इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications