Drew McIntyre ने बीमार होने के बावजूद WWE Crown Jewel में लड़ा मैच, स्टील केज के अंदर जाने के लिए खुद लगाई गुहार

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Drew McIntyre: WWE Crown Jewel में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के बीच स्टील केज मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा और मैकइंंटायर ने जीत हासिल कर ली। रिपोर्ट के अनुसार इस मुकाबले से पहले मैकइंटायर बहुत बीमार थे। इसके बावजूद उन्होंने मैच लड़ा। ये बात जानकर जरूर सभी ड्रू की तारीफ करेंगे।

Ad

अगस्त में कैरियन क्रॉस ने WWE में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद से लगातार उन्होंने मैकइंटायर को टारगेट किया। WWE Extreme Rules में भी मैकइंटायर और क्रॉस के बीच मैच हुआ था। स्कार्लेट ने इस मैच में दखलअंदाजी की थी। इस वजह से ड्रू की हार हो गई थी। WWE Crown Jewel में हुए मैच में भी स्कार्लेट ने बहुत कुछ किया। ड्रू के चेहरे पर उन्होंने स्प्रे डाल दिया। इस बार उनका किया कुछ काम नहीं आया और मैकइंटायर ने जीत हासिल कर ली।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर आई सामने

PW Insider ने अपनी रिपोर्ट में WWE सुपरस्टार मैकइंटायर को लेकर बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार,

पिछले कुछ दिनों से मैकइंटायर बहुत बीमार थे। उनका कैरियन क्रॉस के साथ स्टील केज मैच था। उन्होंने हिम्मत दिखाई। मैकइंटायर ने खुद मैच लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा था कि वो बीमार होने के बावजूद इस मैच में काम करना चाहते हैं।
Ad

मैकइंटायर और क्रॉस की राइवलरी अब 1-1 की बराबरी पर आ गई। अब शायद दोनों की राइवलरी खत्म हो जाएगी। अगर ऐसा होगा तो फिर देखना होगा कि दोनों के नए दुश्मन कौन होंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत कुछ पता चल जाएगा। वैसे अगर देखा जाए तो मैकइंटायर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आएंगे। वो शायद एक हफ्ते आराम भी कर सकते हैं। WWE ने उनके लिए आगे के लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। आने वाले समय में WWE के प्लान का खुलासा हो जाएगा। खैर Crown Jewel में मिली बड़ी जीत से मैकइंटायर भी जरूर खुश होंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications