"अगर मौका मिला तो जरूर उनसे लड़ना चाहूंगा" - पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns के साथ रीमैच लड़ने की जताई इच्छा

roman reigns drew mcintyre rematch
पूर्व चैंपियन ने रोमन रेंस से लड़ने की इच्छा जताई

WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान कई दिग्गज और नामी सुपरस्टार्स के साथ फिउड्स में शामिल रहे हैं। इनमें से एक नाम ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) का भी रहा, जो 2022 में ट्राइबल चीफ के दुश्मन बने थे। अब द स्कॉटिश वॉरियर ने दोबारा रोमन रेंस का सामना करने की इच्छा जताई है।

Ad

Superstar Spectacle 2023 से पूर्व Sportskeeda को दिए इंटरव्यू में मैकइंटायर ने कहा था कि वो और रोमन अभी अलग-अलग ब्रांड में काम कर रहे हैं, इसलिए शायद काफी समय तक उनका आमना-सामना ना हो पाए। उन्होंने कहा:

"मेरा शायद काफी समय तक रोमन रेंस से मैच ना हो क्योंकि मैं इस समय Raw रोस्टर का हिस्सा हूं। अगर मौका मिला तो जरूर उनसे दोबारा भिड़ना चाहूंगा। मेरे WWE में वापस आने के बाद उन्होंने हमेशा मेरे लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। मैं पिछले 6 सालों में उन्हें हरा नहीं पाया हूं।"

आपको याद दिला दें कि Clash at the Castle 2022 में ड्रू मैकइंटायर को Roman Reigns पर जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। यहां तक कि वो जीत के बहुत करीब आ पहुंचे थे, लेकिन अंतिम क्षणों में सोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए ट्राइबल चीफ को जीतने में मदद की थी

youtube-cover
Ad

WWE के साथ खत्म होने वाला है Drew Mcintyre का कॉन्ट्रैक्ट

Ad

ड्रू मैकइंटायर इन दिनों WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। Fightful Select ने एक हालिया रिपोर्ट में बताया था कि द स्कॉटिश वॉरियर का कॉन्ट्रैक्ट साल 2024 की शुरुआत में समाप्त होने वाला है। ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि मैकइंटायर और कंपनी के ऑफिशियल्स के बीच नई डील को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

इस बीच एक हालिया इंटरव्यू में मैकइंटायर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की स्थिति पर बयान देते हुए कहा था कि उनका ध्यान वर्तमान स्थिति पर है। वो इतिहास या भविष्य में होने वाली चीज़ों पर ध्यान देने के बजाय मौजूदा समय पर फोकस करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि फिलहाल उनका कहीं और जाने का कोई प्लान नहीं है। ये बातें दर्शा रही हैं कि मैकइंटायर का मन WWE में बने रहने का है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications