" उन दोनों में से कौन किसे एक्नॉलेज करेगा?" - WWE दिग्गज ने Roman Reigns की वापसी को लेकर पूछा बहुत बड़ा सवाल

WWE, Roman Reigns Return, Solo Sikoa,
WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का फेस-ऑफ यादगार साबित हो सकता है (Photo: WWE.com)

Dutch Mantell Big Question Regarding Roman Reigns Return: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में जल्द ही वापसी होने की चर्चा तेज हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि उनकी SummerSlam के जरिए वापसी हो सकती है। अब दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने रेंस की वापसी को लेकर बहुत बड़ा सवाल पूछा है।

Ad

रोमन की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ब्लडलाइन के लीडर बन चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने खुद को ट्राइबल चीफ भी कहना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सोलो ब्लडलाइन में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू जैसे नए मेंबर्स शामिल कर चुके हैं। डच मैंटेल ने Smack Talk पर बात करते हुए कहा कि उन्हें रोमन रेंस की वापसी के बाद उनका सोलो सिकोआ के साथ फेस-ऑफ देखने में काफी मजा आएगा।

मैंटेल ने सवाल किया कि दोनों के कंफ्रंटेशन के बाद कौन किसे एक्नॉलेज करने वाला है। डच का मानना है कि WWE के पास इस फिउड को एड्रेस करने के कई तरीके हैं और एंगल के साथ इसे रोचक बनाया जा सकता है। पूर्व WWE मैनेजर ने कहा,

"मैं रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का फेस-ऑफ देखना चाहूंगा और उन दोनों में से कौन किसे एक्नॉलेज करेगा? उन लोगों ने सभी दरवाजे खोल दिए हैं और हम लोग किसी कोने में बंद नहीं हैं। उनके पास इस फिउड को आगे बढ़ाने के कई तरीके हैं और वो लोग सभी चीज़ों को SummerSlam में साथ ला सकते हैं।"

सोलो सिकोआ को SummerSlam में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलने वाला है। सोलो के पास इस मुकाबले में कोडी को हराकर नया चैंपियन बनने का शानदार मौका होगा। यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस SummerSlam में वापसी करते हुए इस मुकाबले में दखल देते हैं या नहीं।

youtube-cover
Ad

WWE में रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ बनना चाहते हैं सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन में मौजूद सभी मेंबर्स उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज कर चुके हैं। अब सोलो चाहते हैं कि रोमन रेंस भी उन्हें अपने ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करें। बता दें, सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में दावा किया था कि रोमन को वापसी करने की स्थिति में उन्हें एक्नॉलेज करना होगा। हालांकि, रेंस शायद ही अपने पूर्व इन्फोर्सर को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करेंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications