WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns का चैंपियनशिप हारना बिजनेस के लिए अच्छा नहीं होगा, रेसलिंग दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं
रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं

WWE: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। इस मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी कड़ी में पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्हें लगता है कि इस मैच में एलए नाइट को जीत नहीं मिलनी चाहिए।

Ad

हाल में ही Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो में डच मेंटल ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेबीफेस स्टार को भी जीत मिल सकती है, लेकिन यह एक अच्छा फैसला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेबीफेस को तब और ज्यादा फायदा होता है, जब उन्हें हील स्टार्स द्वारा टारगेट किया जाता है। उन्होंने कहा,

"ये मैच एलए नाइट के लिए अच्छा होगा। आप जो चाहें वो कर सकते हैं, लेकिन क्या ये बिजनेस के लिए अच्छा होगा? मुझे नहीं लगता है। मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचता हूं। इस समय रोमन रेंस आपके सबसे बड़े स्टार हैं। अगर एलए नाइट उन्हें हरा देते हैं, तो वो सबसे बड़े स्टार बन जाएंगे। ये आपके लिए तब और ज्यादा आसान होता है, क्योंकि एक हील को एक बेबीफेस स्टार ही हरा सकता है। ऐसे में अगर बेबीफेस स्टार को अपना टाइटल ड्रॉप करना होगा, तो वो इसे हील स्टार के खिलाफ करेंगे, जिस पर लोग कहेंगे कि वो बेबीफेस स्टार को हारते हुए नहीं देख सकते हैं। अगर एलए नाइट टाइटल जीतते हैं, तो उन्हें भी कहीं न कहीं अपना टाइटल ड्रॉप करना होगा और तब आप क ऐसा स्टार खोजना होगा, जिसे लोग पसंद करते हैं।"

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2023 में LA Knight के मैच को लेकर Dutch Mantell ने कही बड़ी बात

इस दौरान जब उन्हें पूछा गया कि क्या रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद उनका पुश खत्म हो जाएगा, तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि एक हार से उनके पुश पर कोई खास असर पड़ेगा। अगर वो इस मैच में अच्छा करते हैं, तो उन्हें ही इसका फायदा होगा। इसके अलावा रोमन रेंस के खिलाफ मैच से उन्हें बहुत ज्यादा फायदा होगा।

इस मैच पर सभी फैंस की निगाह टिकी हुई है। एलए नाइट ने बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। फैंस उन्हें अगले टॉप सुपरस्टार के रूप में देख रहे हैं। इसके अलावा रोमन रेंस भी SummerSlam 2023 के बाद पहली बार अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में फैंस को एक दमदार मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications