'हाथ नहीं मिलाया...'- दिग्गज ने Roman Reigns-CM Punk की कहानी को लेकर WWE पर साधा निशाना

WWE
WWE Survivor Series 2024 में हुआ था बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Dutch Mantell On Roman Reigns And CM Punk Story: हाल ही में हुआ WWE Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट शानदार रहा। शो में तगड़े मुकाबले हुए। मेन इवेंट में ब्लडलाइन WarGames मैच देखने को मिला था। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। मजेदार बात ये है कि इस मुकाबले में रोमन और सीएम पंक ने साथ काम किया। दोनों काफी चर्चा का विषय रहे। पॉल हेमन के कहने पर पंक ने रेंस और उनके साथियों की मदद की। अब पूर्व WWE मैनेजर और दिग्गज डच मेंटल ने कहा है कि मैच के बाद के सैगमेंट को अलग तरीके से बुक किया जाना चाहिए था। उन्होंने दोनों की कहानी अलग तरह से पेश की। साथ ही साथ कंपनी के ऊपर निशाना साधा।

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच की शुरूआत में सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच अनबन देखने को मिली थी। तब लगा था कि असली ब्लडलाइन का बहुत जल्द मामला खत्म हो जाएगा लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। मैच के दौरान पंक ने रेंस को ब्रॉन्सन रीड के सुनामी से बचाया। इस मोमेंट के बाद रोमन का दिल पिघल गया और उन्होंने सीएम से हाथ मिला लिया। वहां से फिर असली ब्लडलाइन को जीत हासिल करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी।

Ad

Sportskeeda Wrestling Smack Talk पर डच मेंटल ने सीएम पंक और रोमन रेंस की कहानी को लेकर कहा,

किसने पहले हाथ मिलाने की पेशकश की? रोमन रेंस? सीएम पंक को बस उनकी ओर देखकर हाथ नहीं मिलाने की बात कहनी चाहिए थी। उन्हें कहना चाहिए था कि हम एक-दूसरे के ऊपर हमला नहीं कर रहे हैं। ये चीज वो नहीं करते हैं। आप सभी जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। दोनों में से किसी एक ने भी हाथ नहीं मिलाया होता तो फिर ये कहानी आगे जारी रह सकती थी। आपने ऐसा क्यों नहीं किया?

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र नहीं आए

WWE Survivor Series 2024 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड अच्छा रहा। शो में काफी कुछ देखने को मिला। रोमन रेंस नज़र नहीं आए और इससे जरूर फैंस निराश हुए होंगे। सभी को लगा था कि उनकी एंट्री भी होगी और वो आगे के अपने प्लान के बारे में बताएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications