एलिमिनेशन चैंबर(Elimination Chamber) का समापन हो गया है। WWE ने बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया है। ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) की बादशाहत यहां खत्म हो गई है और द मिज(The Miz) नए WWE चैंपियन बन गए है। मेन इवेंट मैच के बाद मिज ने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर मनी इन द बैंक कैश इन कर दिया और चैंपियनशिप हासिल कर ली। हालांकि इस जीत में उनका साथ बॉबी लैश्ले(Bobby Lashley) ने दिया था। A W E S O M E.#WWEChamber @mikethemiz pic.twitter.com/5mVMqaAXjD— WWE (@WWE) February 22, 2021ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: लार्स सुलिवन का नया करियर प्लान, कंपनी ने पूर्व चैंपियन को मैच लड़ने की अनुमति देने से किया इनकारWWE को मिला नया चैंपियनदरअसल WWE Elimination Chamber के मेन इवेंट में रेड ब्रांड का चैंबर मैच हुआ। यहां ड्रू मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स,जैफ हार्डी, रैंडी ऑर्टन,शेमस और कोफी किंग्सटन के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। ये मैच काफी लंबा और शानदार रहा था क्योंकि सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम यहां पर दिखाया। रैंडी ऑर्टन को कोफी किंग्सटन ने एलिमिनेट किया। कोफी किंग्सटन को शेमस ने एलिमिनेट किया। जैफ हार्डी को मैकइंटायर ने क्लेमोर किक मारकर एलिमिनेट किया। शेमस को एजे स्टाइल्स ने फिनॉमिनल फोर मारकर एलिमिनेट किया था।मैच के अंत में एजे स्टाइल्स को क्लेमोर किक मारकर ड्रू मैकइंटायर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। मैकइंटायर अपना जश्न मना रहे थे लेकिन पीछे से बॉबी लैश्ले ने बुरी तरह मैकइंटायर के ऊपर हमला कर दिया था। लैश्ले ने पहले मैकइंटायर को रिंग के बाहर ले जाकर बुरी तरह मारा और फिर रिंग के अंदर लॉक लगाकर मैकइंटायर की हालत खराब कर दी थी। Absolute rage. RAGE.#WWEChamber @fightbobby pic.twitter.com/U99UP46VNq— WWE Universe (@WWEUniverse) February 22, 2021ये भी पढ़ें: 5 विवादित बातें जो WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर असल जिंदगी में कह चुके हैंमैकइंटायर जब पूरी तरह धराशाई हो गए थे तो द मिज ने एंट्री की। मिज ने अपना मनी इन द बैंक कैश इन करने का ऐलान कर दिया। मिज ने पहले एक मूव लगाकर मैकइंटायर को कवर किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर दिया था। इसके बाद मिज ने अपना अंतिम फिनिशिंग मूव लगाकर ड्रू मैकइंटायर को हरा दिया। द मिज अब नए WWE चैंपियन बन गए है। ड्रू मैकइंटायर का चैंपियनशिप रन खत्म हो गया है। इस पीपीवी में बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस को WWE ने दिया है। ड्रू मैकइंटायर के लिए इस बार विलन बॉबी लैश्ले साबित हुए। लेकिन अब WWE के नए चैंपियन द मिज है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।