Fan Demand Make Jacob Fatu Champion: 2024 में WWE में सबसे अच्छा डेब्यू खूंखार रेसलर जेकब फाटू (Jacob Fatu) का रहा है। उन्होंने कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स के ऊपर अटैक किया। उनकी वजह से नई ब्लडलाइन को भी ताकत मिली। अभी तक फाटू ने सोलो सिकोआ के प्रति वफादारी दिखाई है। अब सोशल मीडिया पर WWE द्वारा उनकी जो भी वीडियो डाली जा रही है उसमें फैंस द्वारा बड़ी मांग हो रही है। सभी उन्हें चैंपियन बनाने के लिए कह रहे हैं।जेकब फाटू का रिंग में एक्शन बहुत ही तगड़ा रहता है। SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते फाटू और टामा टोंगा का मुकाबला कोडी रोड्स और जिमी उसो के साथ हुआ था। मुकाबले में ज्यादातर जेकब ही छाए रहे थे। उनसे पार पाना हर किसी के लिए मुश्किल काम हो रहा है। WWE ने मैच की छोटी क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें जेकब ने जिमी को मूनशॉल्ट लगाकर अंत में जीत हासिल की। फैंस जेकब को देखकर काफी खुश हो गए और उनकी तारीफ में कमेंट्स करने शुरू कर दिए। View this post on Instagram Instagram Postएक यूजर ने फाटू के पक्ष में खास कमेंट किया है। उन्होंने कहा, जेकब फाटू गोल्ड हैं और सभी चैंपियनशिप पाने के हकदार हैं। इसके अलावा यूजर ने रोमन रेंस की असली ब्लडलाइन का मजाक भी बनाया है। आप फैन का कमेंट नीचे देख सकते हैं।फैन का कमेंट (Photo: WWE Instagram Comments)साल 2025 में जेकब फाटू को WWE द्वारा दिया जा सकता है बड़ा पुशजेकब फाटू ने बता दिया है कि वो रिंग में तगड़ा काम दिखाने में पूरी तरह सक्षम हैं। WWE ने भी उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में की है। फाटू और रोमन रेंस के बीच भी सिंगल्स मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रेंस और फाटू का अभी तक रिंग में कई बार सामना हो चुका है। ज्यादातर रेंस के ऊपर जेकब ही हावी रहे हैं। WWE ने जरूर इनके मुकाबले के लिए अच्छा प्लान बनाया होगा। 2025 में जरूर फाटू कोई ना कोई बड़ा कारनामा कर सकते हैं। हो सकता है कि फाटू वर्ल्ड चैंपियन बन जाएं। कोई भी संभावना बन सकती है। उम्मीद है कि इस साल उन्हें ट्रिपल एच द्वारा बड़ा पुश दिया जाएगा।