Paul Ellering Left WWE: समांथा इरविन ने WWE को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इस हफ्ते Raw से पहले कंपनी छोड़ने का खुलासा किया था। ऐसा लग रहा है कि समांथा रिंग एनाउंसर के रूप में अपना काम छोड़ने के बाद अब किसी दूसरे क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं। इरविन की WWE छोड़ने की खबर ने फैंस के साथ-साथ बैकस्टेज मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया है। हालांकि, समांथा इरविन शायद हालिया समय में कंपनी छोड़ने वाली एकमात्र स्टार नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि अब दिग्गज के WWE करियर का भी अंत हो चुका है।कैरियन क्रॉस ने WWE में फाइनल टेस्टामेंट तैयार करने के बाद पॉल एलरिंग को अपने इस फैक्शन का मैनेजर बना दिया था। Raw के आखिरी एपिसोड में Wyatt Sick6 ने कैरियन और बाकी फाइनल टेस्टामेंट मेंबर्स पर अटैक किया था। जब रिंग खाली हुआ तो अंकल हाउडी ने द मिज़ पर अटैक करने की कोशिश की थी। पॉल एलरिंग ने मिज़ को इस हमले से बचा लिया था। जल्द ही, हाउडी ने पॉल को मैंडिबल क्लॉ देकर धराशाई कर दिया था। इस हमले के जरिए एलरिंग का फिलहाल के लिए WWE में सफर का अंत कर दिया गया है। View this post on Instagram Instagram Postपॉल एलरिंग WWE में अपने फैक्शन की कमजोर कड़ी थेसमांथा इरविन WWE में रिंग एनाउंसर के रूप में काफी लोकप्रिय हो गई थीं और उनका रोल काफी अहम था। हालांकि, पॉल एलरिंग फाइनल टेस्टामेंट की कमजोर कड़ी थे। पॉल इस फैक्शन के हर सैगमेंट के दौरान मौजूद जरूर रहते थे। हालांकि, वो कभी प्रोमो नहीं दिया करते थे। यही नहीं, फाइनल टेस्टामेंट के फिउड में भी उनका कोई रोल नहीं था। डेव मैल्टज़र ने रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर पर इस बारे में बात करते हुए कहा,"मुझे शो देखकर पता चल गया था कि पॉल एलरिंग के कंपनी में सफर का अंत हो चुका है। उनका कोई रोल नहीं था। ऐसा लगा था कि वो AOP को अगला रोड वॉरियर्स बनाएंगे। हालांकि, वो केवल खड़े रहते थे और शायद ही कभी बात करते थे। कभी दखल नहीं देते थे। वो 71 साल के हैं। इस उम्र में यात्रा करना आसान नहीं है। देखकर ऐसा लगा कि यह उनकी आखिरी अपीयरेंस थी।"