WWE NXT TakeOver: Vengeance Day का समापन हो गया है और इस बार भी शो ने WWE फैंस का दिल जीत लिया। WWE सुपरस्टार फिन बैलर(Finn Balor) ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। पीट डन(Pete Dunne) के साथ उनका बहुत ही खतरनाक मैच हुआ और उन्होंने NXT चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। हालांकि एक बुरी खबर ये है कि इस मैच में उनकी ऊंगली टूट गई है। ये भी पढ़ें:- WWE Rumor Roundup: सुपरस्टार्स के नाराज होने का कारण, वर्तमान चैंपियन ने विंस मैकमैहन का आर्डर मानने से किया था इनकारTHAT WAS AWESOME.His fingers may be broken, but @FinnBalor still wears the #NXTChampionship after a clinic of a match with @PeteDunneYxB! #AndStill #NXTTakeOver pic.twitter.com/ocwe1e2C6O— WWE (@WWE) February 15, 2021WWE NXT चैंपियन फिन बैलर ने दिखाया दमWWE सुपरस्टार फिन बैलर ने अपनी चैंपियनशिप तो डिफेंड कर ली लेकिन इसके बाद उनके ऊपर अटैक भी हुआ। फिन बैलर जब रैंप पर जा रहे थे तो NXT टैग टीम चैंपियंस ने उनके ऊपर अटैक किया। अनडिस्प्यूटेड एरा ने इसके बाद एंट्री की और फिन बैलर को बचाया। सभी को लगा था कि यहीं शो का अंत हो जाएगा लेकिन एडम कोल दूसरा प्लान तैयार कर के आए थे।ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदलाअनडिस्प्यूटेड एरा और फिन बैलर अंत में एक शानदार मोमेंट फैंस को दे रहे थे। फैंस को लगा था कि फिन बैलर और एडम कोल कुछ समय तक साथ नजर आएंगे। एडम कोल ने अचानक सुपरकिक फिन बैलर को मार दी। इस दौरान काइले ओ'राइली नाराज नजर आए और उन्होंने कोल से बात की। कोल ने इसके बाद काइले को भी किक मारकर बवाल मचा दिया। ये भी पढ़ें:5 WWE सुपरस्टार्स जिनके आगे Elimination Chamber मैच में कोई दूसरा रेसलर टिक नहीं पाया थाफिन बैलर और पीट डन ने काफी शानदार मैच मेन इवेंट में दिया। बहुत ही तगड़ा एक्शन इस बार फैंस को देखने को मिला और दोनों ने हार्ड हिटिंग पूरे मैच में जारी रखी थी। फिन बैलर की ऊंगली इस दौरान टूटी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिन बैलर इस दौरान काफी दर्द में भी नजर आए और एक समय लगा था कि मैच जारी नहीं हो पाएगा। अब उनकी ऊंगली में कितनी चोट लगी है ये कुछ समय बाद पता चल जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।