Rusev Reportedly Signed WWE: WWE में ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में बहुत बढ़िया काम हो रहा है। सुपरस्टार्स को पूरी तरीके से काम करने की आजादी मिली हुई है। बैकस्टेज भी अच्छा माहौल दिख रहा है। AEW से भी कई रेसलर्स का WWE में आगमन हो गया है। जेड कार्गिल और सीएम पंक जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हैं। अब एक और सुपरस्टार ने WWE के साथ बड़ी डील साइन कर ली है, जिनका नाम रुसेव है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने WWE का दामन थाम लिया है। AEW में जाने से पहले करीब एक दशक तक WWE का हिस्सा रुसेव रहे थे। उन्होंने अपने जबरदस्त काम से सभी का दिल जीता था। तीन बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी वो रहे। जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही थी। साल 2020 में बजट में कटौती के कारण WWE ने कई रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिनमें रुसेव भी शामिल रहे। उन्हें जब रिलीज किया गया तो कई फैंस चौंक गए थे। WWE से बाहर होने के बाद रुसेव ने AEW में कदम रखा। वहां पर शुरुआत में उन्हें अच्छा पुश मिला लेकिन बाद में वो फीके पड़ गए। पिछले एक साल से उनकी एपीयरेंस देखने को नहीं मिली। इस साल फरवरी में वो AEW से अलग हो गए थे। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार रुसेव ने हाल ही में WWE मुख्यालय में पूरा एक दिन व्यतीत किया और कंपनी के साथ डील साइन की है। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वो टीवी पर कब नज़र आएंगे। क्या WWE WrestleMania 41 में एंट्री करेंगे रुसेव?WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। कंपनी इसकी तैयारियों में लगी हुई है। कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। जॉन सीना, रोमन रेंस, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, बियांका ब्लेयर, इयो स्काई और कोडी रोड्स जैसे स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे। WWE ने कोई ना कोई सरप्राइज भी प्लान किया होगा। हो सकता है कि रुसेव भी शो में फैंस को दिख जाएं। ऐसा हुआ तो ये उनके फैंस के लिए अच्छी खबर होगी। View this post on Instagram Instagram Post