Roman Reigns Recognized By Swerve Strickland: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की महानता बहुत ऊपर पहुंच गई है। पिछले पांच साल उनके लिए शानदार रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। दिग्गजों की लिस्ट में उन्होंने अपना नाम शामिल कर लिया है। रेंस को कई लोग एक्नॉलेज करते हैं। पूर्व AEW चैंपियन स्वर्व स्ट्रिकलैंड ने अब उन्हें लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है। स्ट्रिकलैंड ने इस बार रोमन के साथ अपने रिलेशन का खुलासा किया है। उन्होंने दिग्गज की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं।रोमन रेंस ने साल 2020 में हील टर्न लिया था। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। इसके बाद उन्हें काफी अच्छी सफलता मिली। अपने खास कैरेक्टर से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। हाल ही में स्वर्व स्ट्रिकलैंड अपने यूट्यूब चैनल पर डीजे व्लाद के साथ बैठे। स्वर्व ने कई चीजों पर चर्चा की। उन्होंने अपने WWE रन के बारे में बताया। वो WWE में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन रोमन के साथ उनके अच्छे रिलेशन रहे।स्वर्व स्ट्रिकलैंड ने कहा कि एक बार उन्होंने रोमन रेंस से सलाह लेने के लिए मुलाकात की थी। स्ट्रिकलैंड ने रेंस की तारीफ करते हुए कहा उनकी सलाह उनके बहुत काम आई। स्ट्रिकलैंड के अनुसार, मैंने रोमन रेंस से बात की। उन्होंने मुझे रिंग में कैसे काम करना है इस बारे में सलाह दी। उन्होंने मुझे इसे लेकर कई अच्छी जानकारियां दीं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहता हूं। WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैचWWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। फैंस इस मेगा इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रोमन रेंस भी एक्शन में दिखेंगे। सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ उनका ट्रिपल थ्रेट मैच बुक कर दिया गया है। SmackDown में पिछले हफ्ते तीनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ था। रेंस ने अंत में बाजी मारी थी। ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के शो में भी पंक, रेंस और रॉलिंस मौजूद रहेंगे। फिर से खतरनाक लड़ाई की इनसे उम्मीद लगाई जा रही है। वहां पर बड़े मुकाबले के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया जाएगा। WWE ने कोई ना कोई सरप्राइज जरूर प्लान किया गया होगा।