WrestleMania 41 से पहले WWE में पूर्व AEW स्टार का होगा डेब्यू, हुआ ब्लॉकबस्टर ऐलान; रिंग में मचेगा तहलका?

WWE SmackDown, AEW, Rey Fenix, WrestleMania 41,
ट्रिपल एच कई पूर्व AEW सुपरस्टार्स को कंपनी में लेकर आ चुके हैं (Photo: WWE.com)

Former AEW Star Debut: WWE में WrestleMania 41 से पहले बहुत बड़ा डेब्यू देखने को मिलने वाला है। WWE वीडियो पैकेज के जरिए काफी समय से इस रेसलर के डेब्यू को हाइप कर रही है। यह सुपरस्टार AEW छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में कदम रखने वाला है। यह रेसलर कोई और नहीं बल्कि रे फीनिक्स (Rey Fenix) हैं। बता दें, WWE में कुछ महीने पहले डेब्यू करने वाले पेंटा (Penta), रे के अपने भाई हैं। देखा जाए तो पेंटागन जूनियर के WWE में डेब्यू के बाद उनका नाम छोटा करके 'पेंटा' कर दिया गया।

Ad

पूर्व AEW सुपरस्टार रिकी स्टार्क्स के नाम को भी WWE डेब्यू के 'स्टार्क्स' कर दिया गया। हालांकि, पेंटा के भाई को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में रे फीनिक्स के नाम से ही जाना जाएगा। WWE ने ब्लू ब्रांड में ब्लॉकबस्टर ऐलान किया कि फीनिक्स अगले हफ्ते SmackDown के जरिए अपना डेब्यू करने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि डेब्यू के बाद रे को मैच लड़ने के लिए बुक किया जा सकता है। अगर ऐसा है तो रिंग में तहलका मच सकता है। बता दें, AEW के मालिक टोनी खान ने रे के कॉन्ट्रैक्ट में इंजरी टाइम को जोड़कर डील खत्म होने का समय बढ़ा दिया था।

ऐसा करने के पीछे का मकसद रे फेनिक्स को अपने भाई पेंटा के साथ WWE में डेब्यू करने से रोकना था। आखिरकार टोनी ने अपना मन बदलते हुए मार्च की शुरूआत में फीनिक्स को कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया था। देखा जाए तो रे फीनिक्स के भाई पेंटा मौजूदा समय में Raw का हिस्सा बने हुए हैं। यही कारण है कि देखना मजेदार होगा कि दोनों भाइयों को WWE में रीयूनियन करने में कितना वक्त लगने वाला है।

Ad

WWE सुपरस्टार रे फीनिक्स ने AEW में अपना मैच कब और किसके खिलाफ लड़ा था?

रे फीनिक्स ने AEW में अपना आखिरी मैच पिछले साल 20 जुलाई को हुए Collision के एपिसोड में हुआ था। रे ने इस मुकाबले में टोनी नीज़ का सामना किया था। यह मैच 11 मिनट लंबा चला था और फीनिक्स, टोनी को हराने में कामयाब रहे थे। अब यह देखना रोचक होगा कि रे फीनिक्स WWE में कितनी सफलता हासिल कर पाते हैं और उनका पहला प्रतिद्वंदी कौन होने वाला है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications