Big E Officially Announce Rusev Return: WWE में रुसेव (Rusev) की वापसी होने वाली है। यह चीज एक सुपरस्टार ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दी है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि रुसेव ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और उनका जल्द ही रिटर्न देखने को मिल सकता है। अब तक सिर्फ खबरें थी लेकिन अब उनका WWE में दोबारा दिखाई देना लगभग कन्फर्म हो गया है।
बिग हाल ही में Fanatics Live स्ट्रीम का हिस्सा थे, जहां उनके साथ टायलर ब्रीज़ थे। इसी बीच वो फैंस के लिए रेसलिंग के कार्ड निकाल रहे थे। इसी बीच उनके सामने रुसेव का एक साइन किया गया कार्ड आया। बिग ई ने इसी बीच उनके बारे में बात करना शुरू कर दिया। पूर्व चैंपियन ने कहा कि रुसेव के दोबारा WWE में आने की खबर आ रही थी। इसी वजह से उन्होंने खुद रुसेव से बात की और उन्होंने इसे कन्फर्म किया। उन्होंने कहा,
“वो (रुसेव) ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी वापसी की खबर आई थी। मैंने असल में उनसे बात की थी और उन्होंने कन्फर्म किया कि खबर पूरी तरह से सही है। मुझे नहीं पता है कि वो कब तक वापस आ सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं क्योंकि वो WWE के स्क्वायर सर्किल में वापस आने वाले हैं।"
WWE WrestleMania 41 के बाद हो सकता है रुसेव का रिटर्न
अमूमन देखा गया है कि WWE द्वारा बड़े-बड़े रिटर्न को WrestleMania के बाद के लिए बचाकर रखा जाता है। ग्रैंडेस्ट स्टेज के बाद के Raw और SmackDown के एपिसोड का काफी महत्व होता है। इसमें अमूमन सरप्राइज मिलते हैं। रुसेव के WWE के साथ साइन करने की खबर कुछ हफ्तों पहले आई थी। इसके बाद से रुसेव के रिटर्न को लेकर कोई जानकारी नहीं है। साफ तौर पर महसूस हो रहा है कि WWE द्वारा उन्हें WrestleMania के बाद रिटर्न के लिए बचाकर रखा जा रहा है। रुसेव ने इसके पहले AEW के लिए काफी समय तक काम किया लेकिन उन्हें क्षमता के अनुसार पुश नहीं मिला। हालांकि, WWE उन्हें दूसरे रन के दौरान बड़ा मौका दे सकता है।