WWE में जल्द हो सकती है पूर्व चैंपियन की वापसी, तीन महीने पहले लड़ा था आखिरी मैच; उठेगा सबसे बड़े राज से पर्दा?

WWE सुपरस्टार की वापसी पर आई अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार की वापसी पर आई अपडेट (Photo: WWE.com)

Jade Cargill return update: 22 नवंबर 2024 को हुए WWE स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में जेड कार्गिल (Jade Cargill) बैकस्टेज नजर आई थीं। उस एपिसोड में उनपर हमला हुआ था, और इसके बाद से वो एक्शन में दिखाई नहीं दी हैं। अब 98 दिन बाद यह जानकारी सामने आई है कि उनकी WWE में वापसी कब हो सकती है। इसके बाद से कयास लगने लगे हैं कि आखिरकार राज से पर्दा उठ जाएगा कि उनके ऊपर अटैक किसने किया।

Ad

Backstage Pass में WrestleVotes Radio एपिसोड के दौरान WrestleVotes और TC ने इस बात पर अपने विचार रखे कि आखिरकार जेड कार्गिल कब वापसी करने वाली हैं। WrestleVotes ने बताया कि जेड मेडिकली क्लियर कर दी गई हैं, और उनकी वापसी 28 फरवरी को होने वाले SmackDown एपिसोड में भी हो सकती है। ऐसी उम्मीद है कि वह WrestleMania 41 में परफॉर्म करेंगीं। जेड अपने ऊपर हुए हमले के समय विमेंस टैग टीम चैंपियन थीं, और उनकी टैग टीम पार्टनर बियांका ब्लेयर थीं।

youtube-cover
Ad

जेड को जब 22 नवंबर 2024 को हुए SmackDown एपिसोड में दिखाया गया था, तो उस समय बियांका का विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट का पहला राउंड मैच चल रहा था। ब्लेयर ने अपनी पार्टनर के ऊपर अटैक करने वाले स्टार को ढूंढ़ निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

पूर्व AEW सुपरस्टार जेड कार्गिल ने WWE में जबरदस्त सफलता पाई है

जेड कार्गिल कभी AEW का हिस्सा थीं। उन्होंने सितंबर 2023 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, और Royal Rumble 2024 में हुए विमेंस रंबल मैच के जरिए कंपनी में पहला मैच लड़ा था। वह उसको जीतने में असफल रही थीं। जेड ने अपने लगभग डेढ़ साल लंबे WWE करियर में दो बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इस दौरान बियांका ब्लेयर ही उनकी टैग टीम पार्टनर रही हैं। इससे पहले AEW में वह TBS चैंपियन थीं। अब देखना होगा कि जब वह वापस आती हैं तो उस समय किसका नाम लेती हैं। इस स्टोरी में नेओमी का नाम खास है, क्योंकि जेड के जाने के बाद उन्होंने ही बियांका के टैग टीम पार्टनर के रूप में काम करना शुरू किया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications