WWE Royal Rumble 2023 मैच में पहले नंबर पर एंट्री करने वाले Superstar के नाम का हुआ ऐलान, पूर्व चैंपियन ने दिए बड़े संकेत

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फेमस सुपरस्टार का होगा जलवा
WWE Royal Rumble 2023 में फेमस सुपरस्टार का होगा जलवा

Liv Morgan: WWE Royal Rumble 2023 का आयोजन 28 जनवरी को होगा। फैंस को इस शो में बहुत मजा आएगा। कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को देखने को मिलेंगे। इस बार फैंस को 6वां विमेंस रॉयल रंबल मैच देखने को मिलेगा। WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) की नजरें इस बार रंबल मैच जीतने पर होंगी।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 को लेकर लिव मॉर्गन ने किया बड़ा ऐलान

अभी तक ओस्का, बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, बियांका ब्लेयर और रोंडा राउजी विमेंस रॉयल रंबल मैच जीत चुकी हैं। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में लिव मॉर्गन ने विमेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो नंबर-1 पर एंट्री करेंगी ना की नंबर-30 पर।

Ad

अभी ये कंफर्म नहीं है कि लिव मॉर्गन की एंट्री नंबर-1 पर होगी या नहीं। हां नंबर-1 या 2 की पोजिशन पर वो आएंगी तो इसमें चौंकने वाली बात नहीं होनी चाहिए। वैसे अभी तक अफवाहों की मानें तो लिव मॉर्गन विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने की प्रबल दावेदार नहीं है। हालांकि WWE में कुछ भी हो सकता है। वो रंबल मैच जीत भी सकती हैं।

Ad

इस बार विमेंस रॉयल रंबल मैच बहुत ही मजेदार होगा। फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज यहां देखने को मिलेंगे। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। कुछ ही दिन बाद पता चल जाएगा कि विमेंस रॉयल रंबल मैच का विजेता कौन होगा। वैसे इस बार कहा जा रहा है कि रिया रिप्ली इस मुकाबले को जीतेंगी। कुछ रिपोर्ट्स में इसके बारे में कहा गया है। बैकी लिंच भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

ट्रिपल एच के राज में Royal Rumble इवेंट का आयोजन पहली बार होगा। ट्रिपल एच इस इवेंट को शानदार बनाना चाहते होंगे। पिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कंपनी की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई। तब से वो बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। कंपनी में कुछ बड़े बदलाव भी आ गए। उनके काम से दिग्गज भी खुश नज़र आ रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications