WWE में अपनी पत्नी को 'धोखा' देने वाले पूर्व चैंपियन ने कंपनी को कहा अलविदा, 4 साल तक काम करने के बाद करियर का दुखद अंत?

जानिए WWE से किस पूर्व चैंपियन की हुई छुट्टी?
जानिए WWE से किस पूर्व चैंपियन की हुई छुट्टी?

Reggie Officially leaves Company: WWE में पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ बदल गया है। कंपनी ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। कुछ ने खुद ही कंपनी छोड़ दी। खैर लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। रेजी (Reggie) उर्फ स्क्रिप्ट्स (Scrypts) ने ऑफिशियल तौर पर WWE को अलविदा कह दिया है।

Ad

चार बार के 24/7 चैंपियन रेजी साल 2020 में WWE में शामिल हुए थे। मेन रोस्टर में उन्होंने कार्मेला के साथ अपना करियर शुरू किया था। फिर उन्होंने फुल टाइम रेसलर के रूप में काम किया। 31 साल के रेजी साल 2022 में NXT में चले गए थे, वहां पर उनका नाम स्क्रिप्ट्स हो गया।

दरअसल 1 जून को WWE के साथ रेजी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। कंपनी ने उन्हें पहले ही सूचित कर दिया था कि उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया जाएगा। इस बात का खुलासा खुद रेजी ने ही किया था। खैर अब Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौजूदा डील खत्म हो गई है और अब वो फ्री एजेंट हैं। इस तरह 4 साल बाद WWE में उनका करियर खत्म हो गया है।

Ad

रेजी का कॉन्ट्रैक्ट 1 जून को खत्म हो गया था लेकिन उन्हें एक महीने पहली ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी। हाल ही में Fightful Select को रेजी ने अपना इंटरव्यू दिया था। वहां पर उन्होंने अपने करियर को लेकर कहा था,

मैं पॉजिटिव हूं। मुझे कुछ हफ्ते पहले ही पता चला। पहले चीजें काफी अलग थीं। लोग रिलीज होने के बाद निराश हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। मैं जानता हूं कि ये बहुत कठिन है लेकिन मेरी मेंटल कंडीशन सही है। मैं अपने करियर के अगले कदम के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंने 16 साल तक सर्कस में काम किया था। अगर मुझे WWE में काम नहीं मिलता तो मैं इंडिपेंडेंट सर्किट में चला जाता। अब कई कंपनियोंं ने मुझसे संपर्क किया है। मेरा फ्यूचर काफी अच्छा है।
Ad

WWE रिंग में रेजी ने किया था शानदार काम

वैसे साल 2022 में रेजी ने कंपनी में अच्छा काम किया था। खासतौर पर डैना ब्रुक के साथ उनकी जोड़ी शानदार रही थी। रेजी ने ऑन-स्क्रीन डैना से शादी भी की। हालांकि, Raw के एक एपिसोड में उन्होंने ब्रुक को धोखा देते हुए उनसे 24/7 चैंपियनशिप जीतने की कोशिश की थी। इसके बाद ब्रुक ने उनसे तलाक की मांग की थी। रेजी की ये स्टोरीलाइन भी काफी मजेदार रही थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications