पूर्व चैंपियन ने WWE में 137 दिनों बाद लड़ा पहला मैच, सिर्फ 5 सेकेंड में मिली शर्मनाक हार 

Ujjaval
WWE SmackDown में जियोवानी विंची की हार हुई (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में जियोवानी विंची की हार हुई (Photo: WWE.com)

Former Champion Loses 5 Seconds: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) की वापसी हुई और 137 दिनों बाद उन्होंने पहला मैच लड़ा। हालांकि पूर्व चैंपियन की रिंग में वापसी यादगार नहीं रही और उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। विंची काफी हाइप के साथ आए लेकिन उन्हें शुरुआत में ही बहुत बड़ा झटका लग गया है।

Ad

जियोवानी विंची इम्पीरियम से अलग होने के बाद SmackDown में ड्राफ्ट हुए और यहां उन्होंने अपने नए कैरेक्टर द्वारा शुरुआत की। पिछले काफी हफ्तों से उनके वीडियो पैकेज देखने को मिल रहे थे, जहां उन्होंने खुद को अपने नए कैरेक्टर द्वारा इंट्रोड्यूस किया। SmackDown के हालिया शो में वो लंबे समय बाद पहली बार लाइव नज़र आए।

जियोवानी ने शानदार एंट्री की और उनके विरोधी अपोलो क्रूज़ थे। विंची का ध्यान फैंस की ओर था, तभी मैच शुरू हुआ। अपोलो ने तुरंत जियोवानी को रोलअप द्वारा पिन किया और 5 सेकेंड में जीत अपने नाम कर ली। क्रूज़ का इस तरह से जीतना काफी ज्यादा हैरान करने वाला था। वो खुश होकर रिंग से बाहर चले गए और जियोवानी काफी गुस्से में दिखे। उन्हें अपनी हार पर यकीन नहीं हो रहा था।

Ad

क्या जियोवानी विंची ने WWE में कोई चैंपियनशिप जीती हुई है?

जियोवानी विंची ने अपने WWE करियर की शुरुआत 2017 में की थी और इसके बाद से ही वो कंपनी के साथ हैं। उन्होंने NXT में इम्पीरियम के सदस्य के रूप में अच्छा काम किया। इसी बीच उन्होंने लुडविग काइजर के साथ मिलकर दो बार WWE NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। मेन रोस्टर पर यह दोनों स्टार्स उतने सफल नहीं हुए क्योंकि विंची लगातार इस ग्रुप की कमजोर कड़ी बनते रहे।

यह चीज़ फैक्शन के लीडर गुंथर ने भी नोटिस की और लुडविग काइजर को विंची की हालत खराब करने के ऑर्डर दिए। Raw के 22 अप्रैल 2024 के एपिसोड के दौरान लुडविग और जियोवानी को न्यू डे के खिलाफ हार मिली। इससे गुंथर नाराज़ नज़र आए और वो काइजर को घूरने लगे। इसके बाद लुडविग ने अपने ही साथी जियोवानी पर बुरी तरह हमला किया और उन्हें चोटिल कर दिया। इसके बाद विंची ब्लू ब्रांड में शामिल हो गए और अपनी नई शुरुआत की। देखना होगा कि उनका यह रन कैसा साबित होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications