"एकनॉलेज करो"- WWE SummerSlam में Roman Reigns की जीत के बाद पूर्व चैंपियन ने कही बड़ी बात

Ujjaval
रोमन रेंस ने WWE SummerSlam में ऐतिहासिक मैच जीता
रोमन रेंस ने WWE SummerSlam में ऐतिहासिक मैच जीता

Roman Reigns: WWE SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने शानदार प्रदर्शन किया और एक बड़ी जीत दर्ज की। अब उनकी इस जीत पर पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन वेड बैरेट (Wade Barrett) उर्फ स्टू बैनेट (Stu Bennett) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यहां रोमन रेंस को संदेश दिया है।

Ad

WWE SummerSlam में रोमन रेंस की जीत को लेकर वेड बैरेट ने दी अपनी प्रतिक्रिया

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच SummerSlam के मेन इवेंट में मुकाबला हुआ था। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला था। इस मैच में दोनों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में कड़ी मेहनत के बाद रोमन रेंस विजेता बने।

रोमन रेंस की इस जीत पर वेड बैरेट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रोमन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दोनों टाइटल्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को डालते हुए मौजूदा NXT कमेंटेटर ने लिखा,

"शानदार! इसे एकनॉलेज करो।"

यह रही वेड बैरेट की रोमन रेंस को लेकर पोस्ट:

Ad

रोमन रेंस को इस मैच में जीत जरूर मिली लेकिन उन्हें ब्रॉक लैसनर को एकदम लिमिट तक लेकर जाना पड़ा। मैच में ट्राइबल चीफ को पॉल हेमन और द उसोज़ की इंटरफेरेंस की जरूरत भी पड़ी। द बीस्ट ने हेमन और उसोज़ पर भी हमला किया। साथ ही रोमन की बुरी हालत की। इसके अलावा उन्होंने स्टील स्टेप्स, अनाउंसर्स टेबल और अन्य चीज़ों का हाल भी खराब कर दिया।

बीच में थ्योरी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने का प्रयास किया लेकिन यह चीज़ संभव नहीं हो पाई। अंत में द उसोज़ और रोमन रेंस ने काफी सारे चीज़ों को लैसनर पर रखा और फिर रेंस खुद भी द बीस्ट पर चढ़ गए। रेफरी ने 10 काउंट किया और इतनी देर में लैसनर खड़े नहीं हो पाए। ट्राइबल चीफ ने अपने टाइटल को यहां सफलतापूर्वक रिटेन कर किया। रोमन रेंस की इस जीत पर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही हैं। हालांकि, पूर्व आईसी चैंपियन ने उनकी तारीफ की है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications