WWE SmackDown में Roman Reigns के ऊपर ब्लडलाइन द्वारा अटैक करने की असली वजह का हुआ खुलासा?

wwe
WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर बरपा था कहर (Photo: WWE.com)

Matt Camp Addressed Bloodline Taking Down Roman Reigns: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी के बाद से ब्लडलाइन की स्टोरी ने सभी को फिर से आकर्षित कर दिया है। रेंस ने लगातार दो SmackDown के एपिसोड में भी बवाल मचाया। वो ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट शो में नहीं दिखे। कहा जा रहा है कि अब वो सितंबर के मध्य में वापसी करेंगे। पूर्व होस्ट मैट कैम्प (Matt Camp) ने अब ब्लडलाइन की स्टोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

16 अगस्त को हुए SmackDown के एपिसोड में पहले सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के ऊपर रोमन रेंस भारी पड़े। जेकब फाटू ने अचानक वापसी कर रेंस के ऊपर हमला कर दिया। परिणाम ये रहा कि अंत में सोलो ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोमन को कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। असली ट्राइबल चीफ के ऊपर नंबर्स गेम्स भारी पड़ गया।

The Wrestling Matt के हालिया एपिसोड में WWE से निकाले गए मैट कैम्प ने ब्लडलाइन स्टोरी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि नई ब्लडलाइन द्वारा रेंस को धराशाई करना क्यों जरूरी था। कैम्प के अनुसार,

हमने कई लोगों को उस पोज में देखा है, चाहे वो ब्लडलाइन का नया वर्जन हो या फिर ब्लडलाइन का रोमन रेंस वर्जन हो। ये बहुत ही शक्तिशाली इमेज और स्टेटमेंट है। हमने देखा कि उन्होंने Summerslam में क्या किया। SmackDown में रोमन ने जो किया वो सभी ने देखा। ऐसा लगा कि वो इस चीज को फिर से करने जा रहे हैं लेकिन नई ब्लडलाइन ने होने नहीं दिया। अब लग रहा है कि दोनों का लेवल बराबर है।
कोई भी रोमन रेंस के लेवल पर नहीं है। हालांकि, नई ब्लडलाइन ने जो उनके साथ किया उसने उन्हें बड़े लेवल पर ला दिया है। सोलो सिकोआ के ग्रुप को इस चीज की सख्त जरूरत थी। रोमन रेंस बेबीफेस रूप में हैं और उनके साथ ऐसा होना ही है। रेंस अभी भी ऊपर है। मुझे भरोसा है कि कंपनी उन्हें नीचे की तरफ नहीं रखेगी। ये एक कठिन लड़ाई है।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस की कब होगी वापसी?

रोमन रेंस की वापसी अब SmackDown में कब होगी ये किसी को नहीं पता है। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में नई ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने एक बार फिर हुंकार भर दी है। जेकब फाटू की वजह से उन्हें बहुत मदद मिल रही है। रेंस जब वापस आएंगे तो राइवलरी आगे बढ़ेगी। देखना होगा कि आगे जाकर क्या कुछ इस स्टोरी में नया होता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications