54 साल की उम्र में दिग्गज ने रेसलिंग को कहा अलविदा, पूर्व WWE चैंपियन हुआ भावुक, दिया खास सम्मान

WWE
WWE सुपरस्टार ने साझा की खास पोस्ट (Photo: WWE.com)

AJ Styles Reacted Legend Retirement: WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स (AJ Styles) इस समय इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई क्लियर जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहते हैं। साथ ही साथ मौजूदा हालातों पर अपना बयान देते रहते हैं। आपको बता दें 54 साल के दिग्गज क्रिस्टोफर डेनियल्स ने प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। स्टाइल्स ने इस पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी है। एजे और डेनियल्स ने टैग टीम के रूप में TNA में जबरदस्त काम किया था।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स और क्रिस्टोफर डेनियल्स ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी। हालांकि, दोनों TNA टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। एक बात अच्छी बात रही कि स्टाइल्स और डेनियल्स ने दो बार NWA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। दोनों स्टार्स Fortune Stable का हिस्सा भी रहे थे। क्रिस्टोफर ने AEW में भी कार्य किया, जहां पर उन्होंने हेड ऑफ टैलेंट रिलेशन की भूमिका भी निभाई।

एक्स पर एजे स्टाइल्स ने क्रिस्टोफर डेनियल्स के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने दिग्गज को खास सम्मान देते हुए कहा,

सौ प्रतिशत लैजेंड।
Ad

WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स को लगी थी गंभीर चोट

एजे स्टाइल्स के लिए 2024 ज्यादा कुछ खास नहीं रहा। इंजरी के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पिछले साल अक्टूबर में SmackDown के एक एपिसोड में स्टाइल्स ने वापसी कर कार्मेलो हेज के खिलाफ मैच लड़ा था। मुकाबले के दौरान वो चोटिल हो गए थे। उनका लिस्फ्रैंक फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद से अभी तक उनकी WWE टीवी पर वापसी नहीं हुई है। कुछ समय पहले एजे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि उनकी इंजरी काफी मुश्किल भरी है। उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि अभी उनकी वापसी में थोड़ा समय लगने वाला है।

स्टाइल्स Royal Rumble 2025 का हिस्सा शायद अब नहीं बन पाएंगे। कुछ लोग अभी भी मेंस रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री का इंतजार कर कर रहे हैं। हालांकि, गंभीर इंजरी को देखकर लग नहीं रहा है कि उनकी वापसी संभव हो पाएगी। WrestleMania 41 से पहले अगर वो वापस आ जाएंगे तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications