'जानता हूं'- WWE के पूर्व चैंपियन का Roman Reigns के साथ अपने रिलेशन का खुलासा, कुछ महीने पहले दोस्तों से मिला था धोखा

WWE
फेमस स्टार का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Big E Shares His Relation With Roman Reigns: 2022 में WWE SmackDown में एक मैच के दौरान बिग ई की गर्दन टूट गई थी। तब से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए। उन्हें अभी तक कम्पीट करने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसा लगता है कि वो अब रिंग में आएंगे भी नहीं क्योंकि उनकी इंजरी बहुत ही घातक है। खैर बिग ई ने इस बार एक इंटरव्यू में रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता 14 साल पुराना है।

Ad

रोमन रेंस ने 2020 में हील टर्न लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हील के रूप में उन्होंने जबरदस्त काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी। Survivor Series 2021 में रोमन और बिग ई के बीच मुकाबला हुआ था। Raw और SmackDown के चैंपियन के रूप में दोनों की फाइट हुई थी। हार के बावजूद मुकाबले में बिग ई ने रेंस को कड़ी टक्कर दी।

IGN को इंटरव्यू देते हुए बिग ई ने रोमन रेंस को लेकर कहा,

मैं रोमन रेंस को 14 साल से जानता हूं। मुझे याद है कि जब हम जॉर्जिया टेक में फुटबॉल खेलते थे तो दोनों डिफेंसिव टैकल थे। वो एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं कॉलेज के समय से जानता हूं। खासतौर पर जब आप WWE और FCW में आए थे तो हम में से लगभग 40 लोग एक वेयरहाउस में ट्रेनिंग ले रहे थे। तो इस वजह से हम हर दिन साथ रहते हैं। हम वीकेंड पर शो करते हैं। हम साथ में ट्रेनिंग करते हैं। इस वजह से ही मैं रोमन को अच्छे से जानता हूं।
Ad

WWE Raw में बिग ई को उनके दोस्तों ने दिया दगा

बिग ई ने कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स के साथ मिलकर न्यू डे में जबरदस्त काम किया था। हालांकि, अब वो इसका हिस्सा नहीं है। पिछले साल दिसंबर में हुए Raw के एक एपिसोड में बिग ई ने एंट्री की थी। वहां पर वुड्स और कोफी ने उनका खूब अपमान किया था। साथ ही उन्हें धोखा देकर ग्रुप से निकाल दिया। इस दौरान बिग ई बहुत ही भावुक नज़र आए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications