Brock Lesnar के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड बताकर पूर्व चैंपियन ने Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप जीतने का किया दावा

Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए होगा शानदार मुकाबला
Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए होगा शानदार मुकाबला

Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला होगा। इस मैच का हिस्सा WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) भी रहेंगे। सैथ रॉलिंस ने इस मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। रॉलिंस ने कहा कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ उनका रिकॉर्ड साबित करता है कि वो इस बार WWE चैंपियन बन सकते हैं। रॉलिंस ने कहा कि इस बार उनके पास WWE चैंपियनशिप जीतने का सुनहरा मौका होगा।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिया बहुत बड़ा बयान

Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। पहली बार यूएस से बाहर इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। बॉबी लैश्ले इस इवेंट में अपनी WWE चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स, सैथ रॉलिंस, रिडल, ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये बहुत बड़ा मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा।

The Pat McAfee शो में बात करते हुए सैथ रॉलिंस ने कहा,

आपको पता होगा या नहीं लेकिन लैसनर के खिलाफ मेरा रिकॉर्ड काफी अच्छा है। पिनफॉल के जरिए मैंने उन्हें कई बार हराया। रोस्टर में मेरे से अच्छा रिकॉर्ड लैसनर के खिलाफ किसी का अच्छा नहीं है। ये बात मैं बहुत जोर से कह सकता हूं। इस लिहाज से देखा जाए तो मेरे पास WWE चैंपियनशिप जीतने का सुनहरा मौका होगा।

youtube-cover
Ad

साल 2019 सैथ रॉलिंस के लिए काफी अच्छा रहा था। WrestleMania 35 और SummerSlam में सैथ रॉलिंस ने लैसनर को पिनफॉल के जरिए हराया था। सैथ रॉलिंस ने इस बार जीत का दावा कर दिया है। सैथ रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE ने भी हमेशा उन्हें अच्छा पुश दिया और इसका फायदा रॉलिंस ने उठाया।

वैसे सैथ रॉलिंस इस बार WWE चैंपियनशिप जीतने के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर WrestleMania 38 में वो एक चैंपियन के रूप में उतरेंगे। वैसे कहा जा रहा था कि रॉलिंस की राइवलरी शेन मैकमैहन के साथ होने वाली थी। शेन मैकमैहन WWE से चले गए और ये प्लान रद्द कर दिया गया। अब देखना होगा कि WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला किसके साथ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications