WWE में Brock Lesnar को हराने वाले दिग्गज ने AEW का थामा दामन, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Bobby Lashley Reportedly Signed AEW: WWE में पिछले कुछ महीनों में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) खूब चर्चा का विषय रहे। तमाम रिपोर्ट्स में खबर सामने आई कि उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया है। पिछले महीने इस बात की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके AEW में जाने की खबरें सामने आईं। अब रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि लैश्ले ने AEW के साथ डील साइन कर ली है। इस चीज का अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। इसके बावजूद लगभग तय लग रहा है कि पूर्व WWE चैंपियन ने AEW का दामन थाम लिया है।

Ad

साल 2018 से 2024 तक WWE में बॉबी लैश्ले का करियर शानदार रहा। वैसे उन्होंने WWE में ही नहीं बल्कि अन्य कंपनियों में भी खूब नाम कमाया। लंबे समय से वो रेसलिंग कर रहे हैं और उन्हें इस चीज का बहुत अनुभव है। WWE में भी बॉबी ने अपनी ताकत और स्किल से खूब नाम कमाया। कंपनी ने उन्हें समय-समय पर अच्छा पुश दिया। कुछ टाइटल भी उन्होंने अपने नाम किए। पिछले महीने उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने इसे आगे ना बढ़ाने का फैसला लेकर कंपनी को अलविदा कह दिया।

शेल्टन बैंजामिन ने सभी को चौंकाकर हाल ही में AEW में डेब्यू कर लिया है। इससे पहले टोनी खान की कंपनी का दामन MVP ने भी थामा। अब Fightful Select के अनुसार बॉबी लैश्ले ने भी कथित तौर पर AEW ज्वाइन कर लिया है। कहीं ना कहीं ये WWE फैंस के लिए बुरी खबर है।

Ad

WWE Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले को मिली थी बड़ी जीत

आपको बता दें बॉबी लैश्ले WWE के बड़े ग्रुप द हर्ट बिजनेस का हिस्सा थे। इस ग्रुप का निर्माण MVP ने किया था। इन दोनों के अलावा फैक्शन में शेल्टन बैंजामिन भी शामिल थे। बॉबी की WWE में दिग्गजों की साथ राइवलरी रही थी। वो WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर को भी हरा चुके हैं। Royal Rumble 2022 में लैसनर ने अपनी WWE चैंपियनशिप बॉबी के खिलाफ डिफेंड की थी। मुकाबले में रोमन रेंस की दखलअंदाजी की वजह से लैसनर को लैश्ले के खिलाफ टाइटल गंवाना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications