WWE में Brock Lesnar को हराने वाले दिग्गज का AEW में डेब्यू, फेमस रेसलर का हाल किया बेहाल

WWE
पूर्व WWE चैंपियन ने थामा AEW का दामन (Photo: WWE.com)

Bobby Lashley Makes AEW Debut: पूर्व WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया है। इस चीज के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। उन्होंने Dynamite के 'Fright Night' एडिशन में डेब्यू करते हुए सभी को चौंका दिया। दरअसल मेन इवेंट में स्वर्व स्ट्रिकलैंड का मुकाबला शेल्टन बैंजामिन (Shelton Benjamin) से हुआ था। दोनों के बीच अच्छा मुकाबला हुआ। इस दौरान स्ट्रिकलैंड के साथ प्रिंस नाना और बैंजामिन के साथ MVP थे।

Ad

MVP ने पहले स्ट्रिकलैंड को अपने साथ लाने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। स्ट्रिकलैंड ने नाना के साथ वफादार रहने का विकल्प चुना था। इसी कारण से बैंजामिन और स्ट्रिकलैंड के बीच मुकाबला तय हुआ था। खैर मुकाबले में स्वर्व ने शानदार जीत हासिल की। हालांकि, इसके बाद स्टोरी में कुछ और भी था। MVP को रिंगसाइड से फोनकॉल करते हुए दिखाया गया। इससे पहले स्ट्रिकलैंड का म्यूजिक और लाइट बंद हो गई थी। इसके बाद बॉबी लैश्ले का धमाकेदार डेब्यू देखने को मिला।

लैश्ले ने शानदार अंदाज में रिंग में प्रवेश किया। लैदर सूट पहने हुए बॉबी बहुत ही जबरदस्त लग रहे थे। उन्होंने रिंग में स्ट्रिकलैंड को धमाकेदार चोकस्लैम देकर धराशाई कर दिया। इसके बाद बॉबी ने उन्हें चोक भी किया। स्ट्रिकलैंड का हाल बेहाल हो गया था। रेफरी और सिक्योरिटी ने स्ट्रिकलैंड को बचाने का प्रयास किया लेकिन MVP-शेल्टन बैंजामिन ने किसी को भी रिंग में आने नहीं दिया।

Ad

WWE Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले को मिली थी बड़ी जीत

बॉबी लैश्ले का इस साल अगस्त में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने WWE को छोड़ने का फैसला लिया। साल 2018 से 2024 तक कंपनी में लैश्ले का करियर अच्छा रहा। उन्होंने WWE में ही नहीं बल्कि अन्य कंपनियों में भी खूब नाम कमाया। साल 2022 में लैश्ले की ब्रॉक लैसनर के साथ भी जबरदस्त राइवलरी रही थी। Royal Rumble 2022 में उन्होंने द बीस्ट को हराकर WWE टाइटल अपने नाम किया था। खैर लैश्ले अब AEW में आ गए हैं। टोनी खान ने उन्हें अच्छा पैसा भी दिया होगा। देखना होगा कि आगे जाकर उनका करियर कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications