द ग्रेट खली (The Great Khali) ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था। अपने डेब्यू सैगमेंट में उन्होंने द अंडरटेकर (The Undertaker) पर अटैक कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। द डेड मैन ने आगे चलकर खली को बड़ा हील सुपरस्टार बनने में मदद की और आगे चलकर वो पहले भारतीय WWE वर्ल्ड चैंपियन भी बने। View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)प्रो रेसलिंग के अलावा वो हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। वो आखिरी बार WWE रिंग में 2018 ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (Greatest Royal Rumble) मैच में उतरे थे, जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन और बॉबी लैश्ले ने साथ मिलकर उन्हें एलिमिनेट किया था।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो शादी से पहले ही माता-पिता बन गएअब साल 2015 से वो अपना रेसलिंग स्कूल चला रहे हैं, जिसका नाम CWE (Continental Wrestling Entertainment) है। खली की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती रही है और आज भी भारतीय प्रो रेसलिंग फैंस के दिल में उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ है। लेकिन इस आर्टिकल में हम उन 3 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ फ्रेंड्स की जोड़ियां जो अभी भी WWE में साथ काम कर रही हैंमहेंद्र सिंह धोनी को फॉलो करते हैं पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं, जिनमें से पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली भी एक हैं। धोनी के मुकाबले खली के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स (1.9 मिलियन) की संख्या काफी कम है। खली ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में धोनी की खूब तारीफ की थी। धोनी के शांत स्वभाव और मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लेने की नीति से खली बहुत प्रभावित हुए हैं।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन को मजबूरी में चैंपियन बनाना पड़ाकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!