4 मिनट में Brock Lesnar को हराने वाले WWE रेसलर ने Seth Rollins पर निशाना साधा, WrestleMania 40 से पहले बनाया भद्दा मजाक

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Drew McIntyre: WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मैकइंटायर बहुत ही जोश में नज़र आ रहे हैं और वो रॉलिंस का मनोबल गिराने के लिए लगातार उनकी बेइज्जती कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिर से सैथ को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

सैथ रॉलिंस और मैकइंटायर के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। हर बार रॉलिंस अजेय रहे। पिछले महीने ड्रू ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर रॉलिंस के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया था। दोनों की राइवलरी इस समय जबरदस्त चल रही है।

Evan Mack's World को दिए गए इंटरव्यू में मैकइंटायर ने रॉलिंस के साथ दुश्मनी को लेकर कहा,

नहीं, वो सोचते हैं कि वह हैं। रॉलिंस सोचते हैं कि वो सब कर सकते हैं। उनका शरीर अब टूट रहा है। वह खुद की मदद नहीं कर सकते हैं। वो एक नशेड़ी हैं, वो एक स्पॉटलाइट नशेड़ी हैं। उन्हें अटेंशन चाहिए। उन्हें कोडी का साथ मिल रहा है। मुझे अब वर्ल्ड टाइटल मैच मिल गया है। मैं अब सभी का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करूंगा। मैं अब टाइटल और Raw पर ध्यान केंद्रित करने की बजाए अपने इगो को बढ़ावा दूंगा। मैंने ये सब बातें टीवी पर भी कहीं। उम्मीद है कि वो मेरी बात फिर से सुनेंगे। आखिरी टाइटल मैच में मुझे डेमियन प्रीस्ट ने उलझा दिया था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर ने किया था कारनामा

आपको याद होगा WrestleMania 36 में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को लगभग 4 मिनट में हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। कोविड के कारण उस समय एरीना में फैंस मौजूद नहीं थे। ड्रू को फैंस को वो खास मोमेंट नहीं मिल पाया था।

WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस को हराकर मैकइंटायर नए चैंपियन बन सकते हैं। फैंस के सामने उन्हें अब खास मोमेंट प्राप्त हो सकता है। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ड्रू नए चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर के लिए अच्छा होगा। अब कुछ ही हफ्तों बाद पता चल जाएगा कि मैकइंटायर चैंपियन बन पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications