WWE में Roman Reigns के साथ अपने दोस्त के रीयूनियन पर पहली बार बोले पूर्व चैंपियन, निपटने की कही बात 

WWE
WWE सुपरस्टार की धमाकेदार प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Kevin Owens Finally Addressed Sami Zayn Action: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस की राइवलरी इस समय कोडी रोड्स के चल रही है। दोनों के बीच बहुत जल्द अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। Bad Blood में कोडी ने रोमन रेंस (Roman Reigns) का साथ दिया था। केविन का कहना है कि रोड्स ने उन्हें धोखा दिया। वो अपने किसी भी रुख से पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ समय पहले असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ था। सैमी ज़ेन एक बार फिर रोमन की शरण में गए। इस बात से भी ओवेंस गुस्से में हैं। पहली बार उन्होंने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Ad

आप सभी जानते हैं कि केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ मिलकर रोमन रेंस की ब्लडलाइन के खिलाफ भी काम किया था। रोमन रेंस से बहुत ज्यादा नफरत केविन करते हैं। दोनों की राइवलरी बहुत ही जबरदस्त रही थी। Bad Blood में रोमन ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को हराया था। शो के बाद पार्किंग लॉट में केविन ने कोडी के ऊपर टर्न लिया था। पिछले महीने Survivor Series: WarGames के लिए रोमन, द उसोज़ और सैमी ज़ेन साथ आए। इसके बाद से केविन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया था लेकिन अब उन्होंने अपना मुंह खोल लिया है।

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में माइकल कोल ने केविन ओवेंस का इंटरव्यू लिया। सैमी ज़ेन के काम को लेकर ओवेंस ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें द उसोज़ के रोमन रेंस के साथ दोबारा जुड़ने की कोई परवाह नहीं है। ये बात कहने से पहले उन्होंने कहा कि वो सैमी से बाद में निपटेंगे।

Ad

क्या WWE Saturday Night's Main Event में केविन ओवेंस बन पाएंगे चैंपियन?

WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को होगा। वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ओवेंस के पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका होगा। मौजूदा समय में वो हील के रूप में धमाकेदार काम कर रहे हैं। दोनों के बीच अगस्त, 2024 में हुए WWE Bash in Berlin इवेंट में भी मैच हुआ था। वहां पर कोडी ने केविन को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया। हालांकि, उस समय दोनों एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications