WWE के मेगास्टार ने ब्लडलाइन की आन-बान-शान का बनाया मजाक, Roman Reigns-Solo Sikoa की उड़ाई धज्जियां

wwe
WWE सुपरस्टार का खास बयान (Photo: WWE.com)

LA Knight Takes Shot Ula Fala: WWE में ब्लडलाइन की स्टोरी जबरदस्त चल रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) खुद को ट्राइबल चीफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सोलो सिकोआ अपने आपको इसका दर्जा दे चुके हैं। आप सभी जानते हैं कि ब्लडलाइन की आन-बान-शान उला फाला रही है, जो इस समय सिकोआ के पास है। इसके चलते ही पिछले चार साल से ज्यादा समय तक रोमन ने WWE में राज किया था। खैर रोस्टर में एक ऐसा स्टार भी मौजूद है जिसे इन चीजों से कोई मतलब नहीं है। हम पूर्व चैंपियन एलए नाइट की बात कर रहे हैं। उन्होंने उला फाला का मजाक बनाकर रेंस और सिकोआ की धज्जी उड़ा दी है।

Ad

30 नवंबर, 2024 को हुए Survivor Series इवेंट में एलए नाइट को शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ अपना टाइटल गंवाना पड़ा था। इसके बाद SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर एंड्राडे और नाइट के ऊपर हमला किया था। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में नाइट और सिकोआ का मैच हुआ था। इससे पहले बैकस्टेज मेगास्टार ने उला फाला के ऊपर तंज कसा था। दोनों के बीच मैच पूरा नहीं हो पाया क्योंकि जेकब फाटू ने नाइट पर हमला कर दिया था। DQ से सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था।

सोशल मीडिया के जरिए एलए नाइट ने कह दिया है कि उन्हें रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच आगामी मैच की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा.

उला फाला...उफा लाफा...उंपा लूंपा। कोई बात नहीं। ये मेरा गेम है।
Ad

एलए नाइट की राइवलरी रोमन रेंस के साथ भी रह चुकी है। Crown Jewel 2023 में रोमन ने नाइट को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मेगास्टार ने रेंस को तगड़ी चुनौती दी थी। अब देखना होगा कि उनकी राइवलरी सोलो सिकोआ के खिलाफ क्या रंग लाएगी।

WWE रिंग में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच होगा बड़ा मैच?

6 जनवरी, 2025 को होने वाला Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। वहां पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलेगा। रेंस ने कह दिया है कि वो इस बार उला फाला सिकोआ से वापस लेकर रहेंगे। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने हुंकार भरी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications