WWE Survivor Series से ठीक पहले हो सकती है पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की चौंकाने वाली वापसी, WarGames मैच में मचाएंगे बवाल?

..
WWE दिग्गज शेमस जल्द ही वापसी करेंगे
WWE दिग्गज शेमस जल्द ही वापसी करेंगे

WWE SmackDown: WWE फैंस को आने वाले कुछ हफ्तों तक कई पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस वापसी करते हुए दिख सकते हैं। रैंडी ऑर्टन (Randy Orton), सीएम पंक (CM Punk) और एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के नाम की चर्चा पहले से ही थी। अब इस कड़ी में एक और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन शेमस (Sheamus) का नाम भी जुड़ गया है, जो जल्द ही फैंस के सामने इन-रिंग एक्शन में दिख सकते हैं।

Ad

SmackDown स्टार शेमस ने अपना आखिरी मैच ऐज के खिलाफ अगस्त 2023 में लड़ा था। कुछ खबरें सामने आई थीं कि शेमस को कंधों में चोट लगी है। इसके कारण वो WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा भी नहीं बने हैं। हाल ही में उनके वापसी से जुड़े कुछ अपडेट सामने आए हैं। WWE ने उन्हें आगामी 24 नवंबर को होने वाले ब्लू ब्रांड शो के लिए एडवर्टाइज किया है। यह शो Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट से ठीक पहले शिकागो में होगा। शो में जे उसो, जिमी उसो, ओस्का, बियांका ब्लेयर और बॉबी लैश्ले जैसे टॉप स्टार्स नज़र आएंगे। शेमस की वापसी फैंस को चौंका सकती है।

Ad

यह बिल्कुल संभव है कि WWE प्लान्स में बदलाव कर दे, जैसा कि हालिया SmackDown के एपिसोड में देखने मिला था। कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स 10 नवंबर को होने वाले ब्लू ब्रांड एपिसोड में वापसी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

क्या WWE Survivor Series 2023 इवेंट का हिस्सा बनेंगे Sheamus?

अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है और शेमस Survivor Series 2023 से ठीक पहले वापसी करते हैं, तो उनके शिकागो में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में दिखने की संभावना बढ़ सकती है। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि वो इवेंट में क्या करेंगे। हाल ही में WWE ने पहले WarGames मैच का ऐलान किया है, जहां जजमेंट डे का सामना कोडी रोड्स, जे उसो, सैमी ज़ेन और सैथ रॉलिंस से होगा।

अभी भी दोनों टीम्स में संभावित तौर पर एक-एक जगह खाली है। शेमस किसी भी टीम के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकते हैं। निश्चित ही WWE प्रोग्रामिंग के लिए अगले कुछ हफ्ते बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications