The Great khali Viral Video: द ग्रेट खली दुनियाभर में अपने शरीर और लंबाई के लिए मशहूर हैं। खली ने सालों तक WWE के रिंग में एक से बढ़कर विदेशी रेसलर्स की हालत खराब की है। अब कंपनी छोड़ने के बाद भी उनका जलवा कम नहीं हुआ है। भारत में सोशल मीडिया से लेकर टीवी रियलिटी शो तक उनका जलवा देखने को मिलता है। खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खली के इंस्टाग्राम पर करीब 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी कड़ी में खली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खली अक्सर अपनी मजेदार और अनोखी रील्स के लिए चर्चा में रहते हैं। वायरल वीडियो देख फैंस को इस बार खली से गुजारिश करनी पड़ गई। दरअसल खली वादियों के बीच खुली सड़क पर पुशअप्स करने लगे। जिसको देख फैंस खली के खूब मजे ले रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली से फैंस ने क्या कहा?आपको बता दें कि यह वीडियो 'द ग्रेट खली' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट thegreatkhali से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते ही फैंस ने भर- भरकर मजेदार कमेंट किए। आपको बता दें कि इस पोस्ट को 24 लाख व्यूज और लगभग डेढ़ लाख लाइक्स मिले। वहीं हजारों से अधिक यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं।एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि अरे खली सर बक्श दीजिए वरना लैंडस्लाइड हो जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि द ग्रेट खली, खली नहीं रोड रोलर हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने खली की मौज लेते हुए कमेंटकर लिखा कि इसी वजह से वहां पर धरती खिसक रही है। View this post on Instagram Instagram Postइंटरनेट पर मचा रहा धमालवायरल वीडियो में आप देख सकते हैं जिस जगह पर खली पुशअप मार रहे हैं। वहां वादियों के बीच से एक सड़क निकल रही है। सड़क के पास साइड में कई कार और गाड़िया भी खड़ी हुई हैं। खली बिना जिम के टीशर्टलेस होकर बिंदास पुशअप करना शुरू कर देते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। फिलहाल यह वीडियो है किस जगह का यह पता नहीं चल पाया है।आपको बता दें कि खली WWE हॉल ऑफ फेमर हैं और आखिरी बार WWE में वो भारत में हुए Superstar Spectacle के दौरान दिखाई दिए थे।