WWE में Roman Reigns को हराने वाला स्टार बना वायरल ट्रेंड का हिस्सा, शेयर किया मजेदार वीडियो; देखकर आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Ujjaval
रोमन रेंस को हरा चुके हैं द मिज़ (Photo: The Miz Instagram Screenshot & WWE.com)
रोमन रेंस को हरा चुके हैं द मिज़ (Photo: The Miz Instagram Screenshot & WWE.com)

Former WWE Champion Posts Viral Trend Video: सोशल मीडिया पर इस समय मॉर्निंग रूटीन शेयर करने का वायरल ट्रेंड चल रहा है, जिसे एश्टन हॉल नाम के कंटेंट क्रिएटर ने शुरू किया है। इसी बीच पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ (The Miz) ने भी इससे जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस मजेदार वीडियो द्वारा बताया कि किस तरह उनकी दोनों बेटियां उनका रूटीन खराब कर देती हैं। फैंस को मिज़ का यह मजाकिया अंदाज काफी पसंद आया है।

Ad

द मिज़ ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की। इसमें देखा जा सकता है कि सुबह 6 बजे उनकी दोनों बेटियां उन्हें उठा देती हैं और उनके मुंह पर लगी टेप जोर से खींचती हैं। इसके बाद द मिज़ दर्द में दिखाई देते हैं और उनका यह रिएक्शन किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकता है। बाद में द मिज़ आइस में अपना मुंह डालकर स्किनकेयर दिखाने का प्रयास करते हैं।

यह चीज भी उनकी बेटियां खराब कर देती हैं। वो मिज़ के सिर पर अलग से ठंडा पानी डाल देती हैं। इसके बाद वो दोनों पूर्व WWE स्टार पर केला खाने के बाद छिलके से उनके चेहरे पर मसाज करती हैं। अंत में जब द मिज़ वर्कआउट करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी दोनों बेटी उनके ऊपर चढ़कर वर्कआउट खराब करने का प्रयास करती है। यह वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुक पाएगी।

नीचे द मिज़ का मजेदार वीडियो मौजूद है:

Ad

कई लोगों को शायद यह पता नहीं होगा कि द मिज़ ने रोमन रेंस पर वन ऑन वन मैच में जीत दर्ज की हुई है। 22 जनवरी 2018 को Raw में मिज़ ने रोमन को चीटिंग से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने इसके अगले हफ्ते रेंस को दोबारा हराया और इस बार टाइटल रिटेन रखा था।

पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ इस समय किस ब्रांड पर काम कर रहे हैं?

द मिज़ WWE में काफी सालों से हैं और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। वो इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं। कुछ महीनों पहले उन्हें Raw से सीधा ब्लू ब्रांड में ट्रांसफर किया गया था। मिज़ इसके बाद से कार्मेलो हेज के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पूर्व WWE चैंपियन ने SmackDown में अपना आखिरी मैच 28 मार्च 2025 को लड़ा था। उनका सामना जिमी उसो से देखने को मिला था और यहां मिज़ को करारी हार का सामना करना पड़ा था। WrestleMania 41 करीब है और अभी मिज़ किसी बड़ी स्टोरी का हिस्सा नहीं हैं। देखना होगा कि उन्हें ग्रैंडेस्ट स्टेज का किसी तरह से हिस्सा बनने का चांस मिलता है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications