Wes Lee: WWE NXT में इस हफ्ते रिया रिप्ली (Rhea Ripley) की दखलअंदाजी से डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) के खिलाफ वेस ली हार गए, जिससे उनकी एक खास स्ट्रीक टूट गई। View this post on Instagram Instagram Postइस हफ्ते NXT में वेस ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो आमने-सामने हुए। युवा मिस्टीरियो को जजमेंट डे का साथ मिला और उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया। बैलर और प्रीस्ट दोनों ने ध्यान भटकाया, लेकिन ली ने उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद वो मैच खत्म करने के लिए तैयार थे, वो कुछ कर पाते उससे पहले रिया रिप्ली ने टाइटल से उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे डॉमिनिक मिस्टीरियो को जीतने और नया चैंपियन बनने का मौका मिला, जिससे उनकी अविश्वसनीय स्ट्रीक भी टूट गई। वेस ली को साल 2023 में अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा था। पिछले साल 6 सितंबर, 2022 को जेडी मैकडोनाग से हारने के बाद से ली ने एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारा था। तब से उन्होंने WWE टीवी पर और बाहर 24 सिंगल्स मैच लड़े हैं, और सभी में जीत हासिल की। उनके टैग टीम रिकॉर्ड को देखते हुए भी, आखिरी हार लगभग 9 महीने पहले 1 नवंबर, 2022 को प्रिटी डैडली से हुई थी। उन्होंने नॉर्थ अमेरिकी चैम्पियनशिप 270 दिन तक अपने पास रखी थी, इससे पहले इतने दिन तक इस टाइटल को अपने पास कोई नहीं रख पाया। वेस ली को इस हफ्ते मिली करारी हार WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो का अभी तक शानदार कामवेस ली का प्रदर्शन अभी तक NXT में शानदार रहा है। वो बहुत जल्द मेन रोस्टर में भी एंट्री कर सकते हैं। ट्रिपल एच ने उनके लिए कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। डॉमिनिक मिस्टीरियो अब NXT में भी नज़र आएंगे। Raw में अपने फैक्शन के साथ जबरदस्त काम कर रहे हैं। हील के रूप में अभी तक उन्होंने बहुत अच्छा नाम कमाया। रिया रिप्ली ने भी उनका साथ अभी तक खास अंदाज में दिया। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अब जजमेंट डे ग्रुप को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सभी सुपरस्टार्स को तगड़ा पुश आगे भी दिया जाएगा। SummerSlam 2023 में फिन बैलर भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।