पूर्व WWE चैंपियंस ने Raw में हील टर्न लेने की वजह का किया खुलासा, इसे बताया नेशनल हीरो

WWE
WWE सुपरस्टार्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Former Champions Reason Behind Heel Turn: पूर्व चैंपियन क्रीड ब्रदर्स ने हाल ही में रॉ (WWE Raw) में हील टर्न लिया था। अब उन्होंने अपने इस नए कैरेक्टर के पीछे जाने की वजह का खुलासा किया है। क्रीड ब्रदर्स का एक्ट हमेशा से दिलचस्प रहा है। NXT में भी इस टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। उन्हें इसका ईनाम भी मिला और लगातार लगातार पुश दिया गया। एक एथलेटिक टैग टीम कैसे बना जाता है वो आप क्रीड ब्रदर्स से सीख सकते हैं।

Ad

क्रीड ब्रदर्स ने NXT टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती और उन्हें मेन रोस्टर में एंट्री मिली। नवंबर, 2023 में Raw में आने के बाद इस टीम ने तत्काल अपना प्रभाव डाला और टैग टीम टाइटल के लिए भी चुनौती पेश की। हाल ही में उन्होंने तब सभी को चौंकाया जब चैड गेबल के साथ आए और अमेरिकन मेड बनाई। ब्रूटस और जूलियस क्रीड हील के रूप में अब काम कर रहे हैं।

WWE ने हाल ही में क्रीड ब्रदर्स का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्होंने चैड गेबल के साथ मिलकर काम करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा,

गेबल नेशनल हीरो हैं और उन्होंने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस वजह से हमने उनके साथ काम करने का फैसला किया।
Ad

क्रीड ब्रदर्स ने ये भी कहा कि चैड गेबल को हाल के दिनों में बहुत कुछ झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वो अल्फा अकादमी की वजह से ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे। Wyatt6 पर भी दोनों स्टार्स ने निशाना साधा और कहा कि अब हम उनसे डरते नहीं हैं।

WWE Raw में चैड गेबल का काम अभी तक जबरदस्त रहा है

गेबल और क्रीड ब्रदर्स इस समय Raw में अपने प्रदर्शन से सभी की दिल जीत रहे हैं। पिछले कुछ साल गेबल के लिए अच्छे रहे हैं। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, इस दौरान उनके तगड़े मुकाबले हुए। गुंथर को उन्होंने शानदार चुनौती दी थी। कई बार तो लगा कि वो टाइटल हासिल कर लेंगे लेकिन कंपनी का कुछ और प्लान था। फैंस ने भी इस बात पर नाराजगी जताई थी। खैर अब देखना होगा कि वो अब अपने साथियों के साथ मिलकर आगे कैसा काम करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications