Vince Russo Criticizes Jey Uso-Gunther Segment: WWE Raw में इस हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर और जे उसो (Jey Uso) का आमना-सामना हुआ। जे काफी गुस्से में थे और उन्होंने गुंथर के ऊपर खूब निशाना साधा। जे ने कहा कि वो उन्हें WrestleMania 41 में हराकर जिमी उसो का बदला लेंगे। दरअसल पिछले हफ्ते द रिंग जनरल ने जिमी को खून से लथपथ कर दिया था। खैर WWE के पूर्व हेड राइटर और दिग्गज विंस रूसो को ये सैगमेंट पसंद नहीं आया है। उन्होंने आलोचना करते हुए जमकर लताड़ लगाई है।
Raw में सभी को लगा था कि गुंथर के ऊपर जे उसो अटैक करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जे ने कहा कि जिमी उसो हॉस्पिटल में हैं और उन्हें 15 टांके लगे हैं। ये बात कहते हुए वो थोड़ा भावुक भी हुए। फैंस जो देखना चाहते थे वो इनके सैगमेंट में नहीं दिखा। अगर द रिंग जनरल की हालत जे खराब करते तो मजा आता। जे ने बस मेगा इवेंट में टाइटल जीतने का दावा किया। उनकी बातों से गुंथर को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और वो मजबूती के साथ रिंग में खड़े थे।
Sportskeeda Wrestling Legion of Raw के लेटेस्ट एपिसोड में विंस रूसो ने कहा कि जे उसो और गुंथर के सैगमेंट का कोई मतलब नहीं था। रूसो के अनुसार,
जे उसो के भाई का हाल गुंथर ने खराब किया था। गुंथर अब सामने आएंगे तो आप कुछ नहीं करोगे। उन्हें बताना चाहिए कि आप गुंथर के साथ दो हफ्ते बाद क्या करने वाले हो। ऐसा कोई नहीं करता है। जे ने द रिंग जनरल से बात करने की बजाए सीधे हमला करना चाहिए था।
क्या WWE WrestleMania 41 से पहले जिमी उसो की वापसी हो पाएगी?
गुंथर ने पिछले हफ्ते जिमी उसो के ऊपर जानलेवा हमला किया था। इसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी। जे उसो ने बताया है कि वो अभी भी हॉस्पिटल में हैं। इसका मतलब है कि उन्हें सही होने में थोड़ा समय लगेगा। WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होगा। अब ज्यादा समय नहीं है तो मेगा इवेंट से पहले जिमी की वापसी नामुमकिन लग रही है।