Roman Reigns: WWE में द उसोज़ (The Usos) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) का साथ छोड़ दिया है और ट्राइबल चीफ का अपने भाइयों के प्रति क्रूर रवैये का ही नतीजा है कि उन्हें समरस्लैम (SummerSlam 2023) में जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना पड़ सकता है। वहीं रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) के अनुसार आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन को एक चौंकाने वाला साथी मिल सकता है।डच मेंटल ने Smack Talk पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग SummerSlam में Roman Reigns के टाइटल रन को खत्म करने के बारे में सोच रहे होंगे, लेकिन इस कहानी में अभी एक और ट्विस्ट जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा:"कुछ लोग शायद रोमन की हार की उम्मीद कर रहे हों, लेकिन इस बारे में हम नहीं जानते और ना ही फैंस जानते हैं। रेसलिंग की यही अच्छी बात है कि हम हमेशा अनुमान लगाते रहते हैं। मगर मैं ये कहना चाहता हूं कि इस कहानी में एक और भाई शामिल है। जे उसो का सामना रोमन रेंस से होगा, जिसमें दूसरे भाई जिमी उसो के इंटरफेरेंस की संभावना बहुत अधिक है और यहां कुछ धमाकेदार जरूर होने वाला है।"मेंटल ने अपनी बात को जारी रखा और भविष्यवाणी करते हुए कहा:"मुझे लगता है कि जिमी उसो अपने ही भाई को धोखा देने वाले हैं।"क्या SummerSlam में Roman Reigns का मैच बुक करने से पहले WWE से गलती हुई?мoнαммαd нυѕѕαιɴ@MOHAMMA88626173Roman Reigns vs Jey Uso For the Undisputed WWE Universal championship Match#SummerSlam pic.twitter.com/X59TC9SDpu1Roman Reigns vs Jey Uso 👊For the Undisputed WWE Universal championship Match#SummerSlam pic.twitter.com/X59TC9SDpuइस समय चल रही स्टोरीलाइन को देखते हुए आने वाले दिनों में SummerSlam 2023 के लिए जे उसो vs Roman Reigns मैच को जरूर बुक किया जाएगा। मगर अब ऐसा लगता है जैसे मैच के बुक किए जाने से पहले ही WWE से बड़ी गलती हो गई है।अभी मैच ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन ट्विटर पर एक फैन ने रोमन रेंस vs जे उसो मैच का पोस्टर शेयर कर दिया है। आपको बता दें कि रोमन के ट्राइबल चीफ बनने के बाद ये तीसरा मौका होगा जब उनका सामना जे उसो से हो रहा होगा। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि जे इस बार रोमन को परास्त कर ट्राइबल चीफ की गद्दी से उतार पाते हैं या नहीं।