Bronson Reed: कुछ महीने पहले विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। ट्रिपल एच ने पूरी तरह जिम्मेदारी संभाल ली है। ट्रिपल एच (Triple H) जबरदस्त काम कर रहे हैं। हर हफ्ते फैंस को सरप्राइज मिल रहे हैं। कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की वापसी भी हो गई। अब एक और सुपरस्टार की वापसी की खबर सामने आ रही है। 34 साल के ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने NXT में अच्छा काम किया था। ट्रिपल एच के अंडर में उनका बहुत बड़ा नाम था। रिपोर्ट में खबर सामने आ रही है कि रीड को भी वापसी का ऑफर दे दिया गया है। रीड ने WWE में दो साल काम किया। ट्रिपल एच ने NXT में जबरदस्त पुश उन्हें दिया। नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की थी। ऐसा लग रहा था कि मेन रोस्टर में उनकी जल्दी एंट्री हो जाएगी लेकिन अगस्त 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद खुद रीड भी गुस्से में आ गए थे। पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड को लेकर बड़ी खबर सामने आईडेव मैल्टज़र ने अपनी मौजूदा रिपोर्ट में कहा है कि जल्द ही रीड की WWE में वापसी हो सकती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ट्रिपल एच ने खुद रीड से वापसी को लेकर बात की। न्यू जापान से भी रीड को बड़ा ऑफर दिया गया है। अब उन्हें तय करना है कि वो WWE में जाएंगे या फिर न्यू जापान। उम्मीद के मुताबिक उनकी पहली पसंद WWE ही होगी। View this post on Instagram Instagram Postकहा जा रहा है कि ब्रे वायट अब एक नए फैक्शन का निर्माण करेंगे। इस फैक्शन में 6 सुपरस्टार्स रहेंगे। शायद रीड भी ब्रे के ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। अब देखना होगा कि रीड WWE में वापसी कर कब फैंस को तोहफा देंगे। WWE का अगला इवेंट Survivor Series WarGames होगा। इस शो में रीड वापसी करेंगे तो बहुत अच्छा होगा। WWE ने कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए जरूर तैयार किया होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।