"WWE में Brock Lesnar से बड़ा Superstar दूसरा कोई नहीं"- पूर्व चैंपियन ने द बीस्ट की तारीफ में गढ़े कसीदे

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Brock Lesnar: पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने इस बार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की जमकर तारीफ की। लैसनर बहुत ही खतरनाक सुपरस्टार माने जाते हैं। रिंग में उनका सामना करना किसी भी सुपरस्टार के लिए बहुत मुश्किल होता है। उनकी ताकत का सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कुछ ऐसा ही EC3 ने भी इस बार कहा।

Ad

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए EC3 ने कहा,

जो जायंट सुपरस्टार रिंग में संघर्ष करते हैं उन्हें ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन से सीखना चाहिए। ये दोनों बहुत स्पीड के साथ रिंग में काम करते हैं। इनके मूव बहुत ही फास्ट रहते हैं। इनकी फीजिक देखी जाए तो बहुत तगड़ी है। अपनी फीजिक के अनुसार ये काम करते हैं। लैसनर से बड़ा सुपरस्टार कोई नहीं है। उनके मूव्स तगड़े रहते हैं।

youtube-cover
Ad

जब-जब ब्रॉक लैसनर को कंपनी ने पुश दिया तब-तब उन्होंने इसका फायदा उठाया। लैसनर आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी सबसे ज्यादा पैसा उन्हें दिया जाता है। विंस मैकमैहन ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा जाता। ब्रॉक ने भी हमेशा कंपनी को तगड़ा बिजनेस दिया।

पिछले कुछ साल लैसनर के लिए शानदार रहे। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही। फेस के रूप में बहुत अच्छा काम उन्होंने किया। अब तो वो खुद ही प्रोमो देते हैं और फैंस को मजा आता है। बॉबी लैश्ले के साथ भी उनके तीन मुकाबले तगड़े रहे। जब भी वो रिंग में आते हैं तो फैंस उत्साहित हो जाते हैं। फैंस को पता चल जाता है कि रिंग में बवाल जरूर मचेगा।

WWE WrestleMania 39 में होगा Brock Lesnar का तगड़ा मैच

WrestleMania 39 में लैसनर का मुकाबला ओमोस के साथ हो सकता है। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ओमोस ने मेनिया में लैसनर को मैच के लिए चुनौती दी। हालांकि इस बात से फैंस खुश नज़र नहीं आए। उनकी बुकिंग पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। इस हफ्ते ब्रॉक रेड ब्रांड में आकर ओमोस की चुनौती का जवाब देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications