WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन की रिंग में वापसी का धमाकेदार ऐलान, इस शो में ताबड़तोड़ एक्शन के साथ दिखेगा जलवा

WWE
फेमस स्टार को लेकर बड़ी जानकारी (Photo: WWE.com)

Former WWE Superstar In-Ring Return Announced: फरवरी, 2025 में WWE द्वारा कई स्टार्स को रिलीज किया गया। 31 साल की आईला डौन (Isla Dawn) भी इसमें शामिल थीं। उन्हें निकाला जाना कंपनी का एक चौंकाने वाला कदम रहा। खैर अब एक अच्छी खबर उनके फैंस के लिए सामने आ रही है। उनकी रिंग में वापसी की घोषणा हो गई है। डौन ने अपना रेसलिंग करियर आगे बढ़ाने की ठान ली है और ये कहीं ना कहीं बढ़िया न्यूज है।

Ad

आईला डौन ने WWE के साथ साल 2018 में डील साइन की थी। पहले उन्होंने अपना जलवा NXT में दिखाया और फिर 2022 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई। एल्बा फायर के साथ उनकी जोड़ी ने खूब वाहवाही लूटी। डौन ने NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया। इसके अलावा उन्होंने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की। ऐसा लगा था कि डौन का करियर WWE में आगे जाकर शानदार रहेगा लेकिन ये नहीं हो पाया।

Northeast रेसलिंग प्रमोशन ने ऐलान किया है कि आईला डौन आगामी 19 जुलाई को होने वाले Wrestling Under The Stars शो में दिखाई देंगी। वहां पर उनका तगड़ा मुकाबला होने वाला है। कंपनी द्वारा उन्हें शानदार अंदाज में एडवर्टाइज भी किया जा रहा है। शो का मुख्य फोकस उनके ऊपर ही रखा गया है। उनके ताबड़तोड़ एक्शन को देखकर जरूर सभी को खुशी होगी।

Ad

क्या आईला डौन की कभी WWE में वापसी हो पाएगी?

ट्रिपल एच के राज में कई निकाले गए स्टार्स ने वापसी कर ली है। आईला डौन ने WWE में बढ़िया काम किया। उन्होंने रिंग में हमेशा खूबसूरत अंदाज में अपनी काबिलियत दिखाई। डौन ने कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। अब वो अन्य रेसलिंग कंपनियों में काम करती हुई नज़र आएंगी। AEW द्वारा उन्हें अच्छा ऑफर पेश किया जा सकता है। WWE से गए हुए कई सुपस्टार्स है जिन्होंने अन्य प्रमोशन में खूब नाम कमा लिया है। कुछ ऐसा ही डौन के साथ भी हो सकता है। आईला की फ्यूचर में WWE में वापसी की उम्मीद की जा सकती है। उन्हें द गेम द्वारा दोबारा मौका दिया जा सकता है। ऐसा होता है तो फिर इसे कंपनी का अच्छा कदम माना जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications