Matt Riddle Wins World Championship: WWE का सफर मैट रिडल (Matt Riddle) के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। कंपनी ने उन्हें आगे बढ़ाने का बहुत प्रयास किया लेकिन विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। WWE में बिताए गए अंतिम साल को तो वो याद भी करना नहीं चाहते होंगे। पिछले साल सितंबर में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। खैर अब उन्हें लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। रिडल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर फैंस की वाहवाही लूटी है। WWE से जाने के बाद मैट रिडल इंडिपेंडेंट सर्किट में खूब नाम कमा कर रहे हैं। कुछ बड़ी कंपनियों में वो काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने TNA का दौरा किया। उनके इस काम से लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। इससे पहले लगातार उन्होंने NJPW और Major League Wrestling में भी अपना जलवा दिखाया था। रिडल ने इस बार Windy City Classic XIX में बीफ को AAW हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की। दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रिडल ने एक बार फिर अपने तगड़े एक्शन से सभी का दिल जीता। फैंस ने भी उनका भरपूर समर्थन किया। अंत में पूर्व WWE सुपरस्टार ने दुश्मन के छक्के छुड़ाकर मैच जीत लिया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उन्होंने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को हासिल कर इतिहास रच दिया है। View this post on Instagram Instagram PostWWE में रैंडी ऑर्टन के साथ मैट रिडल ने किया था अच्छा काममैट रिडल ने WWE के साथ साल 2018 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। NXT में उनकी शानदार शुरूआत हुई। उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने उन्हें 2020 में मेन रोस्टर में लाने का फैसला किया। 2021 में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की। कुछ समय बाद में WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन के साथ उन्होंंने RK-BRO टैग टीम बनाई। ऑर्टन के साथ मिलकर रिडल ने बहुत अच्छा काम किया। दोनोंं की जोड़ी को फैंस ने भी खूब पसंद किया। रैंडी और मैट ने दो बार Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की। मई, 2022 में इंजरी के कारण द वाइपर को एक्शन से दूर होना पड़ा। वहां से फिर रिडल को बड़ा झटका लगा। उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। View this post on Instagram Instagram Post